{"_id":"6e4936675c202ce3fd4b534f29097404","slug":"the-property-dealer-upsidc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर बनी यूपीएसआईडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी डीलर बनी यूपीएसआईडीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी अजय अनमोल ने यूपी एसआईडीसी पर किसानों की सस्ती दर पर भूमि खरीदकर प्रापर्टी डीलिंग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
वह भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले रविवार को प्लास्टिक सिटी गेट पर यूएम मशीन पॉवर व प्लास्टिक सिटी परियोजनाआें के भूमि अधिग्रहण के दायरे में आए भू विस्थापितों की महापंचायत में बोल रहे थे।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी अनमोल ने कहा कि यदि प्रदेश व देश की सरकारें अधिग्रहीत भूमि पर उद्योग नहीं लगा पा रही हैं तो उन्हें भूमि वापस दे देनी चाहिए।
उन्होंने यूपीएसआईडीसी पर आरोप लगाया कि औद्योगिक विकास के नाम पर झूठे सपने दिखाकर किसानों की कीमती भूमि कौड़ियों के भाव खरीद ली गई है। अब यूपीएसआईडीसी प्रापर्टी डीलर बनकर इस जमीन को प्लाटिंग व हाउसिंग सोसाइटी विकसित करने के नाम पर बेंच रहा है। जो कि भूमि अधिग्रहण नीति के खिलाफ है।
विज्ञापन
महापंचायत में यूनियन जिलाध्यक्ष संत कुमार तिवारी, आेंकार सिंह राजपूत, राकेश यादव, घनश्याम कुशवाहा, रघुवीर सिंह यादव, डा.सुशील कुमार, ज्ञान सिंह, सरनाम सिंह, विनोद यादव, अभयराम राजपूत, सुघर लाल, राम सिंह, लाल सिंह, सत्यवती, रामदुलारी, केतकी देवी सहित सैंकड़ाें भू विस्थापित मौजूद रहे।