{"_id":"02ff9ad62fe99ade20cd65bda3682430","slug":"the-police-took-the-red-card-holder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में बैठाए गए लालकार्ड धारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में बैठाए गए लालकार्ड धारक
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने लालकार्ड धारकों को दिन भर थाने में बैठाए रखा। फफूंद थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सभी पोलिंग स्टेशनों के तहत आने वाले गांवों को चिंहित किया गया।
इन गांवों में ग्राम सलूपुर, डिहला, भौसौल, रामनगर, पूरनपुर, सैनपुर, मिरगंवा, भूरेपुर, कंचनपुर्वा, अंधियारी रामपुर कुंवर, पाता, आशा का पुर्वा, कान्हो, कमारा लौहरई, धर्मपुर जहूरअली, ममरेजपुर आल पुर्वा, फकीरेपुर्वा, मनकोड़ा, चढ़रउआ, दशहरा रोड, पुरवा आशा आदि गांव शामिल है।
इन पोलिंग स्टेशनों पर पड़ने वाले संदिग्ध लोगों को चिंहित कर उन्हें लालकार्ड जारी किए गए थे। मतदान के चलते सुरक्षा को देखते हुए इन गांवों के संदिग्ध लोगों को थाने में बैठा लिया गया है। शांतिपूर्ण मतदान के बाद इन्हें घरों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को अछल्दा ब्लाक में प्रधान एवं वीडीसी चुनावों के दौरान लाल कार्ड धारकों को दिनभर थाने में बैठाया गया। करीब तीन दर्जन लोग शनिवार सुबह मतदान करने के बाद सीधे दिबियापुर थाने में आकर बैठ गए। चुनाव समाप्त होने के बाद थाना पुलिस ने उन्हें जाने दिया।
प्रत्येक चरण की ही तरह तीसरे चरण के मतदान में गड़बड़ी फैलाने की आशंका वाले संदिग्धों को लाल कार्ड थमाए गए थे। अछल्दा ब्लाक के कई गांव दिबियापुर थाना क्षेत्र में भी पड़ते हैं। इन गांवों में कई संदिग्धों को लाल कार्ड दिए गए थे।
इन सभी को मतदान के तुरंत बाद थाना दिबियापुर में आने के लिए हिदायत दी गई थी। इस पर शनिवार सुबह 10 बजे से दिबियापुर थाने में लाल कार्ड पाने वालों का जमावड़ा लग गया। पूरे दिन पुलिस की निगरानी में रहने के बाद शाम 4.30 बजे सभी को अपने अपने घरों को जाने दिया गया।