{"_id":"67fffc0e41e77719eb0b9ab4","slug":"the-minister-of-state-got-to-know-the-reality-of-development-works-auraiya-news-c-211-1-aur1006-124788-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: राज्यमंत्री ने विकास कार्यों की जानी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: राज्यमंत्री ने विकास कार्यों की जानी हकीकत
Thu, 17 Apr 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के संग बैठक करतीं राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम।
- फोटो : अधिकारियों के संग बैठक करतीं राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम।
औरैया। ग्राम्य विकास विभाग, समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बुधवार को समीक्षा बैठक की।
उन्होंने कानून व्यवस्था और जनपद की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी। कहा कि कहा कि सुरक्षा व्यवस्था जितनी बेहतर होगी, जनपद में उसी तेजी से विकास की गति भी बढ़ेगी।
कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विभागीय अफसरों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी अफसर योजनाओं का प्रचार प्रसार करें और योजना में पात्रों का चयन कर उन्हें लाभांवित कराएं।
जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा में राज्यमंत्री ने गांवों में प्रमुख सड़कें व गलियां क्षतिग्रस्त होने की शिकायत मिली। जिस पर उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि सड़कों की मरम्मत न होने तक कार्यदायी संस्था का भुगतान न किया जाए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में उन्होंने सड़कें समय पर बनवाई जाएं। मनरेगा की समीक्षा में उन्होंने बीडीओ को कराए गए कार्यों का भुगतान समय से करने के निर्देश दिए।
पंचायत घरों की समीक्षा में उन्होंने डीपीआरओ को अवशेष पंचायत घरों का निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए। कहा कि सफाई कर्मचारी रोजाना गांव में सफाई करें।
शांति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा में राज्यमंत्री ने एसपी अभिजित आर शंकर से जानकारी ली। बाद में उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाएं। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने राज्यमंत्री को आश्वस्त किया कि किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।