{"_id":"65a6dd5cff196b0b850b2e36","slug":"the-minister-in-charge-listened-to-the-problems-of-the-villagers-auraiya-news-c-211-1-aur1002-7632-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्रभारी मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्रभारी मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Wed, 17 Jan 2024 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
औरैया। प्रभारी मंत्री, मत्स्य विभाग डॉ. संजय निषाद ने दिबियापुर नगर पंचायत कार्यालय व अजीतमल ब्लॉक के ग्रामों में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रमों में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ,भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह ,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. सुनील वर्मा, दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, निषाद पार्टी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।