फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The minimum temperature increase of two degrees

न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा

Sat, 10 Dec 2016 12:23 AM IST
औरैया
औरैया Updated Sat, 10 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature increase of two degrees
घने कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
 शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। लोग कोहरे के साथ गलन से कंपकंपाते रहे। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।
विज्ञापन

  शुक्रवार को घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। कोहरे से सड़क पर 15 फीट की दूरी तक कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। इससे वाहन दिन में लाइट जलाकर रेंगते हुए निकले।
विज्ञापन


यह स्थिति दोपहर तक रही। दोपहर बाद कोहरा छटा। गलन कम नहीं हुई। सर्दी से राहत पाने में अलाव सहारा बने। दोपहर बाद  चार बजे हल्की धूप देखने को मिली। कुछ ही देर में धूप नदारद हो गई। सूरज ढलते ही फिर से गलन शुरू हो गई। सुबह सर्दी में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। मजदूर भी ठिठुरते हुए क ाम के लिए निकलेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले दिन के हिसाब से दो डिग्री अधिक रहा।  सुबह और शाम के समय हवाएं दक्षिण दिशा की ओर चलीं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो न्यूनतम तापमान में एक डिग्री बढ़ोत्तरी हो सकती है। घने कोहरे के साथ ही बादलों के छाये रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed