फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The machine that came three months ago is still not operational, waiting for the new building

Auraiya News: तीन माह पहले आई मशीन अब तक चालू नहीं, नए भवन का इंतजार

Sat, 29 Mar 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The machine that came three months ago is still not operational, waiting for the new building
बिधूना। सीएचसी में दिसंबर माह में लगी ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन धूल फांक रही है। मरीज बाहर से महंगी जांच कराने को विवश हैं। दिसबंर 2024 में स्थापित की गई 15 लाख की कीमत की इस मशीन के चालू होने से लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, एल्ब्यूमिन प्रोटीन समेत कई अन्य जांचें सीएचसी पर ही होने लगेंगी।
विज्ञापन

सीएचसी में भले ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन की स्थापना हो गई हो, लेकिन लगभग तीन माह बीतने के बाद बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन के संचालन के लिए महत्वपूर्ण रीजेंट (केमिकल) उपलब्ध नहीं हो सका। लैब टेक्नीशियन देवेंद्र ने बताया कि वर्तमान में लैब में अन्य मशीनों से जांचें हो रही हैं। इस मशीन के चालू होने के बाद 38 प्रकार की जांचों की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि उच्च अधिकारियों को बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन के रीजेंट को मंगाने के लिए पत्राचार करके अवगत कराया जा चुका है। सीएचसी में बीपीएचयू के नए भवन में शिफ्ट के लिए कार्यदायी संस्था से वार्ता की गई है। कार्यदायी संस्था ने स्वास्थ्य विभाग के भवन का निरीक्षण किया। बिजली का कनेक्शन हो गया है। इसी सप्ताह लैब नए भवन में शिफ्ट करने पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नया भवन तैयार, शिफ्टिंग का इंतजार
नए भवन में पूर्ण व्यवस्था की गई है। नया भवन सीएचसी को हैंडओवर होने के बाद लैब की मशीनें शिफ्ट कर ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन से जांचें रीजेंट मंगाकर चालू कर दी जाएंगी। एलटी ने बताया कि रीजेंट पहले अगर आ जाएगा और खराब हो जाएगा। नए भवन में सभी सुविधाएं मिलेंगी। शिफ्टिंग का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed