फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The living elder celebrated his thirteenth day feast

Auraiya News: जिंदा बुजुर्ग ने किया अपना तेरहवीं भोज

Mon, 30 Mar 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 30 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The living elder celebrated his thirteenth day feast
फोटो-10-रिश्तेदारों को दान करने वाला सामान दिखाते राकेश यादव। संवाद
अनंतराम। क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर में सोमवार को एक अनोखा आयोजन हुआ। गांव निवासी 65 वर्षीय राकेश यादव ने जीवित रहते अपनी तेरहवीं के रूप में भोज का आयोजन कराया। इसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा रही। बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल भी हुए।
विज्ञापन


सबसे पहले राकेश ने करीब डेढ़ सौ कन्याओं को भोजन कराने के साथ ही उन्हें बर्तन दान किए। इसके बाद आम लोगों के लिए भोज का आयोजन शुरू किया गया। भोज में पूड़ी, सब्जी और बूंदी के लड्डू खिलाए गए। उन्होंने सौ महिलाआें को साड़ी और नब्बे पुरुषों को बर्तन दान किए। इस दौरान लोगों ने राकेश की इस पहल को अनोखा बताया।
विज्ञापन

भोज अपराह्न करीब तीन बजे शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राकेश का कहना है कि वह चाहते हैं कि अपने जीवनकाल में ही लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

फोटो-10-रिश्तेदारों को दान करने वाला सामान दिखाते राकेश यादव। संवाद

फोटो-10-रिश्तेदारों को दान करने वाला सामान दिखाते राकेश यादव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed