{"_id":"c450595d0722d190fe47d5ec8a240e5c","slug":"the-kalash-yatra-tue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल कलश यात्रा निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल कलश यात्रा निकाली गई
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 03 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद तिराहा स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर पर मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर गगनभेदी जयकारे लगाए।
विज्ञापन
तिराहा फफूंद में भागवत पंडाल से कलश यात्रा शुरू हुई, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। इसके पीछे भक्तों का सैलाब था।
कलश यात्रा तिराहा चमनगंज, बाजार होमगंज, कायस्थान आदि से होती हुई भागवत पंडाल पर पहुंचकर समाप्त हो गई। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का कथा विराम आठ जून को होगा और नौ जून को हवन के बाद भंडारा शुरू होगा। कथा में प्रवचन आर्यनगर, औरैया निवासी आचार्य राम कुमार चौबे द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन