फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The judge said - should be hanged till the death of the convict

Auraiya News: जज बोले - फांसी पर तब तक लटकाया जाए, जब तक दोषी की मौत न हो जाए

Thu, 29 Jun 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 29 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
The judge said - should be hanged till the death of the convict
औरैया। मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मनराज सिंह ने फांसी की सजा से दंडित किया है। इस दौरान दोषी न्यायालय में बराबर गहन चिंता की मुद्रा में खड़ा रहा। हालांकि न्यायालय के बाहर आने के दौरान उनके चेहरे पर जरा भी तनाव नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन


नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या के मामले में कोर्ट में फैसला सुनाते समय न्यायाधीश मनराज सिंह ने कहा कि पुरुषों की उत्पत्ति महिलाओं से ही होती है। अयाना थाना क्षेत्र के गौतम सिंह का कृत्य पशुओं के जैसा है। उन्होंने फैसले में कहा कि दोषी को तब तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाए, जब तक उसकी मौत न हो जाए। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि लड़कियां अगर खुले में नहीं घूम सकतीं तो फिर उनके लिए कौन सा स्थान है, जहां वह घूम सकें। कहा कि भारतीय संस्कृति में स्त्री धर्म की मूल है, स्त्री के साथ ऐसा अपराध किसी भी धर्म व संस्कृति में मान्य नहीं है। इस अपराधी ने मासूम का बचपन में ही जीवन खत्म कर दिया। इसलिए दोषी को फांसी की सजा सुनाई जाती है।
विज्ञापन

मासूम को बिस्कुट दिलाने के बहाने बुलाया था
तीन माह पूर्व इस घटना में दोषी गौतम सिंह आठ वर्षीय मासूम को बिस्कुट का पैकेट देने का लालच देकर खेत पर ले गया था। जहां उसने मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया था। दरिंदे ने दुष्कर्म करने के बाद मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मासूम का पता नहीं चला और पुलिस मासूम की तलाश में जुटी थी। 25 मार्च 2023 की शाम पुलिस ने अयाना थाना क्षेत्र स्थित स्वरुप नगर में गांव के बाहर गेस्ट हाउस के पीछे गेहूं के खेत से मासूम का शव बरामद किया था। घटना स्थल से कुछ दूर पर एक चप्पल भी मृतका की मिली थी। खेत में कुछ जगह खून भी बिखरा पड़ा मिला था। पुलिस ने घटना स्थल से कई सुराग एकत्र कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़े में लगे खून से पुलिस के रडार पर आया था हत्यारोपी
मासूम की हत्या के बाद दरिंदे ने उसका शव गेहूं के खेत में फसल के बीच में फेंक दिया था। जिस समय पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर रही थी। उसी समय गांव गौतम भी पास में मौजूद था। पुलिस ने गांव के कुछ युवाओं को संदेह के आधार पर पकड़ा, जिनकी हरकतें ठीक नहीं थी। इसी दौरान गौतम भी हत्थे चढ़ा। पुलिस ने गौतम के कपड़े पर खून के निशान देखकर उससे कड़ाई से पूछताछ की थी। तब पूरा मामला आइने की तरह साफ हो गया। घटना के 14 घंटे में हुए खुलासे में पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने सब कुछ कबूल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed