{"_id":"661ed294212e9395550b1816","slug":"the-inquiry-center-of-phaphund-railway-station-will-be-handed-over-to-outsourcing-personnel-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110973-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आउटसोर्सिंग कर्मियों के हवाले होगा फफूंद रेलवे स्टेशन का पूछताछ केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आउटसोर्सिंग कर्मियों के हवाले होगा फफूंद रेलवे स्टेशन का पूछताछ केंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। औरैया जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद पर जल्द ही पूछताछ केंद्र आउटसोर्सिंग कर्मियों के हवाले होगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। अभी रेल कर्मियों की कमी के कारण कई बार पूछताछ केंद्र पर कर्मी नहीं रहते हैं। इसके चलते यात्रियों को ट्रेनों के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाती।
अभी तक रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों के आवागमन से लेकर कई जानकारियों के लिए रेल कर्मियों की तैनाती रहती थी। अब रेलवे इस व्यवस्था को परिवर्तित करने की तैयारी में जुटी है। रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर यात्रियों के सवालों के जवाब रेल कर्मी नहीं बल्कि निजी कंपनियों के कर्मचारी देंगे। उत्तर मध्य रेलवे ने फफूंद समेत कई अन्य रेलवे स्टेशनों के पूछताछ केंद्र आउटसोर्सिंग कर्मियों के हाथों में देने की तैयारी शुरू कर दी है।
बताते हैं कि इसके लिए विज्ञापन भी निकाला गया है। पूछताछ केंद्र पर आउटसोर्सिंग कर्मी लगातार 24 घंटे तैनात रहेंगे ताकि कोई यात्री परेशान न हो। यहां बता दें कि फफूंद रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था पिछले कई वर्षों से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हवाले है जबकि ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के माध्यम से आउटसोर्सिंग कर्मी ही साधारण टिकट वितरण भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जन संपर्क अधिकारी अमित सिंह का कहना है कि रेलवे स्टेशन फफूंद पर आउटसोर्सिंग कर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू की गई है। अगले कुछ महीनों में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के माध्यम से पूछताछ केंद्र संचालित होगा। यात्रियों को पूछताछ केंद्र की सुविधा 24 घंटे मिलेगी।