फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The idol came out in the digging of the pond, under police protection

तालाब खोदाई में निकली मूर्ति पुलिस सुरक्षा में

Mon, 06 Jun 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The idol came out in the digging of the pond, under police protection
दो साल पहले धुपकरी में मिली मूर्ति। - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। सेहुद में तालाब खोदाई में निकली मूर्ति को जिला प्रशासन के निर्देश के बाद दिबियापुर थाने में सुरक्षित रखवा दिया गया है। अब पुरातत्व विभाग की टीम के आने का इंतजार है। मूर्ति को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं होतीं रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को गांव सेहुद में तालाब खोदाई में एक मूर्ति निकली थी। स्थानीय ग्रामीण खंडित हो चुकी मूर्ति के अलग-अलग भगवान के रूप में देख रहे हैं लेकिन कोई भी व्यक्ति इस मूर्ति के बारे में कुछ भी साफ नहीं कर पा रहा है। अधिकारी भी मूर्ति के बारे में स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि पुरातत्व विभाग की टीम आकर ही मूर्ति के बारे में स्पष्ट बता पाएगी। रविवार सुबह जिलाधिकारी के निर्देश पर खोदाई में मिली मूर्ति को प्रधान पति एवं पूर्व प्रधान सेहुद सुदेश राजपूत ने दिबियापुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अब पुरातत्व विभाग की टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। प्रधान पति सुदेश राजपूत का कहना है कि तालाब की खोदाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उपजिलाधिकारी औरैया मनोज कुमार सिंह का कहना है कि उनकी और उच्चाधिकारियों की कन्नौज जिला स्थित पुरातत्व विभाग के संग्रहालय के प्रभारी से बात हुई है। विशेषज्ञों द्वारा होने वाली जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह मूर्ति किसकी है और कितने वर्ष पुरानी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मूर्ति किसकी है।

धुपकरी में मिली मूर्ति की भी कराई जाएगी जांच
जुलाई 2020 में सहायल क्षेत्र के गांव धुपकरी व भोलापुर के बीच स्थित पुराने खेरे (मिट्टी के टीले) पर खोदाई के दौरान लगभग चार फुट ऊंची एक मूर्ति निकली थी। कोई इसे भगवान बुद्ध तो कोई भगवान सूर्य की मूर्ति बता रहा था। गांव धुपकरी और भोलापुर के बीच स्थित जगमोहन सिंह यादव निवासी धुपकरी के खेतों में बने मिट्टी के टीले पर खोदाई चल रही थी। इसी दौरान एक पत्थर की मूर्ति निकली थी। जेसीबी की टक्कर से मूर्ति की गर्दन व हाथ टूट गए थे, लेकिन ग्रामीणों ने प्रयास कर उन्हें जोड़ दिया था। एसडीएम औरैया मनोज कुमार सिंह का कहना है कि जब सेहुद में मिली मूर्ति की जांच करने के लिए पुरातत्व विभाग की टीम आएगी तो धुपकरी की मूर्ति की भी जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed