फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The hitchhiker passed the bag full of money from the trunk of the bike.

Auraiya News: बाइक की डिकी से टप्पेबाज ने पार किया रुपयों भरा बैग

Tue, 17 Oct 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The hitchhiker passed the bag full of money from the trunk of the bike.
औरैया। शहर में इन दिनों पुलिस को चुनौती देकर टप्पेबाज घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं। मंगलवार को शहर के इटावा रोड पर पंजाबी कालोनी के पास स्थित चड्ढा टायर की दुकान पर गांव महतेपुर निवासी दीपक त्रिवेदी अपनी बाइक में नया टायर डलवाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक की डिकी में रुपयों व जरूरी कागजात भरा बैग डाल दिया। थोड़ी देर बाद जब मिस्त्री ने टायर बदल दिया। तो दीपक ने रुपये देने के लिए डिकी से बैग निकालने को जैसे ही हाथ डाला वहां से बैग नदारत था। इस पर उसने इधर-उधर बैग खोजा लेकिन कहीं भी नहीं मिला। यह देख पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल पंकज मिश्रा ने जांच पड़ताल की। साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित दीपक ने बताया कि बैग में सात हजार रुपये, एटीएम व अन्य जरूरी कागजात थे। घटना के बाद उधर से गुजर रहीं एसपी चारू निगम ने भी मौके पर रुककर मामले की जानकारी ली। साथ ही कोतवाली पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

------------------
बस की टक्कर से किशोर गंभीर, रेफर
दिबियापुर। बाइक से दूध लेने जा रहा किशोर बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर को दिबियापुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया। मंगलवार को दिबियापुर में इंदिरा नगर निवासी गनेश पुत्र जगदीश नारायण बाइक से दूध लेने के लिए निकला। इसी दौरान एक बस से किशोर टकरा गया। रास्ते से गुजर रहे ऑटो चालक रामकुमार ने किशोर को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। किशोर की हालत नाजुक बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed