फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The heat of 44 degrees Celsius has been continuing since 10 am.

Auraiya News: 44 डिग्री पारे में सुबह 10 बजे से ही चल रहे थपेड़े

Sat, 23 May 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 23 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The heat of 44 degrees Celsius has been continuing since 10 am.
फोटो-22- शहर के कानपुर चौराहे पर सुबह 11 बजे के करीब पसरा सन्नाटा। संवाद
औरैया। लगातार चौथे दिन शनिवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा। सुबह 10 बजे के करीब लोगों ने दोपहर जैसी गर्मी का अहसास किया।
विज्ञापन

लू चलने से दोपहर का आवागमन दुश्वारी भरा हो गया। यही वजह रही कि मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा रहा।
लगातार चार दिनों से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को यह 27 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले चार दिनों से न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच बना हुआ है।
शनिवार को गर्म हवाओं की रफ्तार में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हवा की गति करीब 23 किलोमीटर प्रति घंटा रही, इससे तेज गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

इस भीषण गर्मी का एहसास कर रहे लोग नौतपा की गर्मी को लेकर चिंतित है। गली मोहल्लों में लोगों ने घरों के बाहर पानी बाल्टी रखकर मवेशियों को राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. रामपलट ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। अभी 25 मई से नौतपा शुरू होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed