फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The heat is so intense, roadways are not getting passengers

Auraiya News: गर्मी का सितम, रोडवेज को नहीं मिल रहे यात्री

Mon, 28 Apr 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 28 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The heat is so intense, roadways are not getting passengers
रोडवेज डिपो के बाहर पसरे सन्नाटे के बीच खड़ीं बसें। - फोटो : रोते बिलखते परिजन।
औरैया। इन दिनों गर्मी का सितम बरकरार है। लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। भीषण गर्मी का असर अब परिवहन निगम पर भी दिखने लगा है।
विज्ञापन

रोजाना सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बस अड्डे पर चालक-परिचालकों को मुसाफिर खोजे नहीं मिल रहे हैं। डिपो में भी सन्नाटा रहता है। यहां केवल बसें खड़ी नजर आती हैं।
औरैया डिपो के बेडे में 70 बसें हैं। ये बसें स्थानीय समेत विभिन्न रूटों पर दौड़ाई जा रही हैं, लेकिन पिछले एक सप्ताह से बढ़ी गर्मी के कारण यात्री नहीं मिल रहे हैं। गर्मी के इस सीजन में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच चुका है। गर्मी के साथ लू की थपेड़े भी लोग को परेशान किए हैं। ऐसे में लोग घरों में कैद हो जाते है।
विज्ञापन

इस गर्मी का असर राज्य परिवहन निगम की बसों पर भी पड़ रहा है। सुबह 10 बजे के बाद स्टेशन पर सन्नाटा पसर जाता है। यात्रियों के इंतजार में चालक-परिचालक घंटों अपनी बसों को स्टेशन पर खड़ा रखते हैं। ये समस्या एक रूट की नहीं, बल्कि ज्यादातर रूटों पर यही हालात हैं। इससे निगम के राजस्व पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच दोपहर में यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है। चालक-परिचालकों ने ये भी यह अवगत कराया है। फिलहाल बसों में ओआरएस घोल व ग्लूकोज के इंतजाम कर बसों को दौड़ाया जा रहा है। जिससे कि यात्रियों को जरूरी मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed