फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The health of five candidates running for recruitment in CISF deteriorated

औरैयाः सीआईएसएफ में भर्ती के लिए दौड़ रहे पांच अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी

Sat, 03 Sep 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The health of five candidates running for recruitment in CISF deteriorated
दिबियापुर (औरैया)। सीआईएसएफ की आरक्षक अग्नि की भर्ती के लिए शुक्रवार सुबह हुई दौड़ के दौरान पांच अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। हालत नाजुक होने पर एक अभ्यर्थी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीआईएसएफ इकाई गेल पाता में पिछले शुक्रवार से आरक्षक अग्नि की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सात अक्तूबर तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 24 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। भर्ती प्रक्रिया में पांच किलोमीटर की दौड़ निर्धारित समय में पूरी करनी होती है। दौड़ के लिए पॉलिटेक्निक कालेज रोड का चयन किया गया है। शुक्रवार सुबह हुई दौड़ में पांच अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

तुरंत एंबुलेंस की मदद से पांचों अभ्यर्थियों मोहम्मद इमरान पुत्र फकीर अहमद निवासी घूरपुर प्रयागराज, मंगल सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी नईपुरा महोबा, सुशील पुत्र उदय सिंह निवासी सुनानी सिकंदरा आगरा, दीपक पटेल पुत्र हरिशंकर निवासी डांगा हरिया वाराणसी, अभिनव प्रताप पुत्र राम अवतार सिंह निवासी हनौली वंशी अछल्दा औरैया को दिबियापुर सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां से अभिनव को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। सीएचसी के डॉक्टरों का कहना है कि उमस और गर्मी के कारण हीटस्ट्रोक का शिकार होने पर अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed