फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The head is happy with the extension of service, unfulfilled desires will be fulfilled.

Auraiya News: सेवा विस्तार से प्रधान खुश, अधूरे अरमान होंगे पूरे

Wed, 27 May 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 27 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The head is happy with the extension of service, unfulfilled desires will be fulfilled.
फोटो -38- सूरजमुखी। संवाद
बिधूना। प्रदेश में पहली बार ग्राम प्रधानों को ही छह माह के लिए प्रशासक बनाए जाने के निर्णय से प्रधानों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में संभावित देरी को देखते हुए इस फैसले को मंजूरी मिलने के बाद प्रधानों ने इसे गांवों के विकास के लिए बड़ा फैसला बताया है।
प्रधानों का कहना है कि अब अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा और ग्राम पंचायतों में विकास की रफ्तार नहीं रुकेगी। उनके अधूरे रह गए वादों को छह माह में पूरा किया जाएगा। ऐसे में आगे की राह उनकी कुछ हद तक आसान भी हो सकती है।

----
महत्वपूर्ण कार्य अधूरे पड़े
गांव में सामुदायिक शौचालय, अन्नपूर्णा भवन, सड़कें आदि अभी कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे पड़े हैं, जिन्हें पूरा करना उनका सपना है। सरकार द्वारा कार्यकाल बढ़ाए जाने से अब गांव में रुके हुए विकास कार्य पूरे हो सकेंगे और ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। -सूरजमुखी, पसुआ प्रधान
विज्ञापन

----
तेजी से काम करेंगे
पंचायत में स्कूल, शौचालय, सामुदायिक शौचालय और सड़कों का कार्य कराया जा चुका है, लेकिन अभी भी कई विकास योजनाएं अधूरी हैं। अतिरिक्त समय मिलने से गांव को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में और तेजी से काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव आर्या, हरचंदपुर प्रधान
----
सरकार का फैसला सराहनीय
सरकार का फैसला सराहनीय है। यदि प्रशासक नियुक्त नहीं किए जाते तो कई निर्माण कार्य अधूरे रह जाते। अब प्रधानों को मौका मिला है कि वे चल रहे गालियों, पुलिया, सड़कें आदि विकास कार्यों को पूरा कर गांवों को नई पहचान देंगे।
- सौरभ तिवारी, सांवलिया प्रधान
----
विकास को गति मिलेगी
सरकार के इस निर्णय से गांवों में बहुमुखी विकास को गति मिलेगी। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी। गांव के खेल मैदान, सड़कें अन्य कुछ योजनाएं अधूरी थी उन्हें पूरा कराया जाएगा।

-उमा देवी, असजना प्रधान

----
अच्छा निर्णय लिया
सरकार ने गांव की जिम्मेदारी दोबारा प्रधानों को सौंपकर अच्छा निर्णय लिया है। जनता से किए गए वादों और अधूरे विकास कार्यों को बढ़े हुए समय में पूरा कराया जाएगा।-राजवीर यादव, बसई प्रधान

फोटो -38- सूरजमुखी। संवाद

फोटो -38- सूरजमुखी। संवाद

फोटो -38- सूरजमुखी। संवाद

फोटो -38- सूरजमुखी। संवाद

फोटो -38- सूरजमुखी। संवाद

फोटो -38- सूरजमुखी। संवाद

फोटो -38- सूरजमुखी। संवाद

फोटो -38- सूरजमुखी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed