फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The havoc of the cold wave will increase

Auraiya News: चलेगी शीतलहर दो दिन सबसे ठंडा रहेगा शहर

Fri, 06 Jan 2023 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
The havoc of the cold wave will increase
औरैया। शीतलहर का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार व शनिवार को तापना दो डिग्री तक पहुंचने की संभावा है। लिहाजा ठंड अभी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 10 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्द हवाओं का सितम ऐसा रहा कि सड़कों पर सुबह इक्का-दुक्का वाहन ही दिखाई दे रहे थे। कोहरे और शीतलहर के कारण स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। सुबह-शाम हो रही ठंड से बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ रहा है। कोहरे के कारण जहां ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशन पहुंच रहीं, वहीं बसें भी रूट पर पर रेंग रहीं हैं। साथ ही खेती किसानी पर भी असर पड़ने लगा है। इसको लेकर किसान ज्यादा चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्वारी कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि ठंड में लगातार गिरावट आ रही है। इससे चना, मटर, आलू व सरसों में पाला का असर दिखाई देने लगा है। बताया कि गुरुवार सुबह न्यूनतम पारा तीन डिग्री व अधिकतम 17 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को ताममान में गिरावट होगी और दो डिग्री तक न्यूनतम तापमान रहने के आसार है। नौ व 10 जनवरी के बाद ही मौसम साफ होने व तेज धूप निकलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed