फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The goldsmith was murdered by his friends over a monetary dispute.

Auraiya News: रुपयों के विवाद में दोस्तों ने ही की थी सराफा कारीगर की हत्या

Fri, 16 Jan 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 16 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The goldsmith was murdered by his friends over a monetary dispute.
फोटो-60-हत्यारोपी सनी। स्रोत: पुलिस
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के लेडीज मार्केट स्थित हलवाई खाने में 13-14 जनवरी को हुई सराफा कारीगर शहदुल्ला की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी।
विज्ञापन

दोस्त की तरफ से जेवर बनाने के लिए दिए गए रुपये वापस मांगने पर जब शहदुल्ला ने गाली-गलौज की तो आरोपियों ने सिर कूंचकर और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को बाल अपचारी समेत दो हत्यारोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया। रुपये बाल अपचारी के थे।

मूल रूप से कोलकाता के हुगली गांव श्रीरामपुर का निवासी शहदुल्ला (35) बीते पांच सालों से शहर में ही आभूषण बनाने का काम करता था। 14 जनवरी को उसका शव किराये के मकान में पहली मंजिल पर बने कमरे में अर्द्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ मिला था। उसकी सिर कूंचकर और चाकू से गले पर वार कर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई थी। शहदुल्ला के दोस्त मुईदुल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को शराब के ठेके से अहम सुराग हाथ लगे थे। यहीं से आरोपियों ने शराब पार्टी के दारू खरीदी थी, इसका भुगतान शहदुल्ला के यूपीआई से किया गया था। सीसीटीवी में भी दोनों आरोपी कैद हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र में मधुपुरी नर्सरी के पास से मूल रूप से कानपुर के थाना नवाबगंज के मछुआ नगर और वर्तमान में पढ़ीन दरवाजा निवासी सनी (35) और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सनी और बाल अपचारी के पिता सफाईकर्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि शहदुल्ला और दोनों आरोपियों में गहरी दोस्ती थी। इसी दौरान बाल अपचारी ने साढ़े तीन लाख रुपये आभूषणों के लिए उसके पास जमा किए थे, लेकिन इसके बाद शहदुल्ला ने न आभूषण दिए और न ही रुपये वापस कर रहा था।
13 जनवरी को शहदुल्ला ने दोनों को शराब पार्टी के लिए घर बुलाया था। तीनों ने मिलकर शराब पी, इसी दौरान बाल अपचारी ने रुपये मांगे तो शहदुल्ला भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। इससे नाराज बाल अपचारी और सनी ने पास ही रखे लोहे के मूसल से लेटे सराफा कारीगर के सिर पर कई प्रहार किया। साथ ही चाकू से भी उसकी गर्दन पर प्रहार किए। इसके बाद वह उसका मोबाइल, सीसीटीवी का डीवीआर, सोना-चांदी और कैश लेकर भाग गए।
---
नहर में फेंक दिया था मोबाइल
हत्यारोपी अपने पीछे कोई सुबूत नहीं छोड़ना चाहते थे। इसी के चलते भागते समय वे सीसीटीवी का डीवाआर और शहदुल्ला का मोबाइल साथ ले गए थे। बाद में मोबाइल फोन नहर फेंक दिया था। पुलिस ने उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही दो मोबाइल फोन, सीसीटीवी का डीवीआर और 12020 रुपये कैश बरामद किए हैं।

एक दिन पड़ा रहा शव, दूसरे दिन पता चला
13 जनवरी को ही शहदुल्ला की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद किसी को इसकी भनक नहीं लगी। 14 जनवरी की शाम को एक कारोबारी के बेटे ने शव देखा था, इसके बाद ही पुलिस को जानकारी दी गई थी।


व्यापारियों ने पुलिस को किया सम्मानित
दो दिन में ही सराफा कारीगर की हत्या के खुलासे के बाद सराफा कारोबारियों ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा, सीओ सिटी अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।

फोटो-60-हत्यारोपी सनी। स्रोत: पुलिस

फोटो-60-हत्यारोपी सनी। स्रोत: पुलिस

फोटो-60-हत्यारोपी सनी। स्रोत: पुलिस

फोटो-60-हत्यारोपी सनी। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed