{"_id":"66f451a1a19948442109271c","slug":"the-gang-opened-fire-on-a-young-man-who-was-going-to-his-uncles-house-auraiya-news-c-211-1-aur1005-116976-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चाचा के घर जा रहे युवक पर माड़ा गैंग ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चाचा के घर जा रहे युवक पर माड़ा गैंग ने की फायरिंग
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गांव सुरान में एक युवक पर माड़ा गैंग के 12 से अधिक सदस्यों ने हमला कर दिया। मारपीट करने के साथ ही फायरिंग की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर किया है।
बुधवार दोपहर बाद सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गांव राहतपुर क्योंटरा निवासी आयुष मिश्रा पुत्र सुधीर मिश्रा अपने चाचा सतेंद्र मिश्रा निवासी सुरान के घर जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर माड़ा गैंग के सदस्यों ने युवक को घेर लिया और गालीगलौज करते मारपीट शुरू कर दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने अनुसार 10 से अधिक बाइकों से आए माड़ा गैंग के सदस्यों ने युवक पर जान से मारने की नीयत से छह फायर किए। जिसमें तीन गोलियां आयुष को लगीं। दो गोलियां पीछे पीठ पर और एक गोली कंधे पर लगने से वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन घायल आयुष को लेकर जिला अस्पताल औरैया पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने घायल युवक व परिजनों से पूछताछ की। परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। मौके पर कोतवाली पुलिस तैनात की गई है। मामले की जांच की जा रही है।