फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The fruits of Navratri fasting will be costlier this time than last year.

Auraiya News: नवरात्र के उपवास का फलाहार पिछले साल की अपेक्षा इस बार रहेगा महंगा

Wed, 02 Oct 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
The fruits of Navratri fasting will be costlier this time than last year.
अछल्दा। कल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। बाजार पर भी नवरात्र का रंग चढ़ गया है। नवरात्र में उपवास का फलाहार इस बार पिछली साल के मुकाबले महंगा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि महंगाई में लोगों ने सामग्री कम खरीदना शुरू कर दिया है। मेवा से लेकर फलों के दाम पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। फिलहाल फलों का स्टाॅक थोक विक्रेताओं ने बढ़ाना शुरू किया है।

दुकानदारों के अनुसार मेवा में काजू एक हजार रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। जोकि पिछले साल 750-800 रुपये प्रति किलो के भाव से बिका था। अन्य मेवों की स्थिति भी ऐसी ही है। वहीं दूसरी ओर फलों पर भी महंगाई का रंग चढ़ना शुरू हो गया है। सेब अचानक से 100 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकना शुरू हो गया है। एक दो दिन के अंदर यह भाव बढ़ भी सकता है। वहीं केला 40-50 रुपये प्रति दर्जन के हिसाब से बिकने लगा है। सेब की तरह अनार भी 100 रुपये के पार चला गया है। अछल्दा कस्बा के किराना व्यापारी अमरेश ने बताया कि काजू, बादाम, किसमिस, गरी, चिरौंजी व छुआरे समेत अन्य मेवों का भाव बढ़ गया है। साबूदाना भी 70 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। डिमांड बढ़ने के साथ ही भाव में बढ़ोतरी हुई है। वहीं कस्बा के फल विक्रेता रामजी ने बताया कि पूजा में प्रयोग किया जाने वाला नारियल अभी तक 15-20 रुपये में बिक्री हो रहा था। अब नवरात्र में इसका भाव 50 से 70 रुपये हो जाएगा। डिमांड बढ़ने के साथ ही आढ़त से लेकर थोक दुकानों पर भाव बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

---------------------
एक नजर फलाहार सामग्री के भाव पर
सामग्री भाव प्रति किलो वर्तमान में पिछले साल के भाव
काजू- 1000 800
बादाम- 800 600
किसमिस- 300 250
गरी- 300 150
चिरौंजी- 2000 1500
छुआरे- 300 250
-------------
फलों का भाव
फल भाव प्रति किलो वर्तमान में पिछले साल का भाव
सेब- 100 80
केला- 40 25 (प्रति दर्जन)
पपीता- 60 40
अनार- 140 100
नारियल- 50 25 (प्रति पीस)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed