{"_id":"6712b5c0a782a7aad3acbd947d7e1800","slug":"the-fourth-phase-of-the-election-thrown-strength-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण के चुनाव को झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण के चुनाव को झोंकी ताकत
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे चरण के चुनाव में प्रत्याशियों को एक-एक पल बेशकीमती दिखाई दे रहा है। अपने को सर्वश्रेष्ठ साबित करने में दावेदार कोई कसर नहीं छोडना चाह रहे हैं। रविवार का दिन भी ग्राम पंचायतों के दावेदारों के लिए करो या मरो जैसा दिखाई दिया। डीजे के धुनों के बीच भारी-भरकम जुलूस के साथ दावेदारों के टेम्पू हाई के नारे सदर ब्लाक की ग्राम पंचायतों में चारों तरफ गूंजते दिखाई दिए।
प्रधानी चुनाव के प्रचार का आखों देखा हाल लेने को अमर उजाला की टीम ने शहर सीमा से सटी ग्राम पंचायत में खानपुर, जैतापुर, जनेतपुर, नरोत्तमपुर सुरान, कखावतू ग्राम पंचायतों की खाक छानी। सभी ग्राम पंचायतों में वोटरों में चुनावी बुखार सिर चढ़कर बोलता हुआ दिखाई दिया तो दावेदार अपने को सर्वश्रेष्ठ साबित करने को अपने प्रतिद्वंदियों से होड़ लगाते हुए नजर आए।
ग्राम पंचायत जनेतपुर की दीवारें यहां के 11 दावेदारों के पोस्टरों से अटी हुई नजर आईं तो ग्राम खानपुर में दावेदारों की ओर से निकाले गए चुनावी जुलूस में डीजे की धुनों के बीच समर्थक झूमते हुए नजर आए। दावेदारों के भारी-भरकम जुलूस में टेम्पू हाई के नारों के साथ दावेदार जीत के लिए पूरी ताकत झोंकते दिखाई दिए।
विज्ञापन
इन मतदान केंद्रों पर रहेंगे कड़े इंतजाम
गांधी इंटर कालेज, अयाना, प्राथमिक विद्यालय कस्बा जाना, प्रा. वि. कुंवरदेवपुर, इ.का. रोशनपुर, प्रा.वि. सडऱापुर, प्रा.वि. डेरा बंजारन, प्रा.वि. सिहौली, प्रा.वि. बीजलपुर, उ.प्रा.वि. शहाब्दा, प्रा.वि. माल्हेपुर, प्रा.वि. बखरिया, प्रा.वि. बखरिया, प्रा.वि. आनेपुर, प्रा.वि. भरसेन, उ.प्रा.वि. जौरा, प्रा.वि. इकौरापुर, प्रा.वि. रुदौली, प्रा.वि. धनसैनी, शहबदिया, सिखरना, बवाइन, त्योरलालपुर, धनऊपुर, असेवा, असेवटा, कैथोली, उ.प्रा.वि. सलैया, प्रा.वि. नसीराबाद, पन्हर, भड़ारीपुर, आत्माराम इंटर कालेज क्योटरा व प्रा.वि. कखावतू।
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
औरैया। जिले में नौ दिसंबर को होने वाले ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चौथे चरण के मतदान को शुक्रवार को शहर के तिलक इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गईं है। एडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मतदान के बाद इन्हीं स्थलों पर ही मतदान कार्मिकों से मतपेटिकाएं जमा कराई जाएंगी।