फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The first women's athletics league will be held in Dibiyapur on November 24.

Auraiya News: दिबियापुर में 24 नवंबर को होगी पहली महिला एथलेटिक्स लीग

Sun, 16 Nov 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The first women's athletics league will be held in Dibiyapur on November 24.
दिबियापुर। जिले में पहली बार महिला एथलेटिक्स लीग प्रतियोगिता 24 नवंबर को विवेकानंद ग्रामोद्योग डिग्री कॉलेज के मैदान पर आयोजित की जाएगी। एथलेटिक्स फेडरेशन के जिला संगठन सचिव आरपी सिंह ने बताया कि दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. ललित भनोट, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया व मिनिस्ट्री ऑफ़ यूथ अफेयर्स के संयुक्त प्रयास से महिला एथलेटिक्स लीग पूरे देश में होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला एथलेटिक्स मे महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने एवं कम उम्र में उनकी प्रतिभा को पहचान के लिए महिला एथलेटिक्स का आयोजन कर रहे हैं। टेक्निकल अध्यक्ष संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि भारत सरकार के युवा मामलों के मंत्रालय की ओर से खेलो इंडिया की तर्ज पर अस्मिता खेल इंडिया महिला लीग का आयोजन कराया जा रहा है। महिला लीग में अंडर -14 व अंडर- 16 वर्ग की लड़कियां भाग लेंगी। बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग की ट्रायथलाॅन अ में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद प्रतियोगिता होगी। वहीं ट्रायथलान ब में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद व बैक थ्रू में एक किलो भार का गोला दोनों हाथों से सिर के ऊपर से पीछे की ओर जाएगा।
विज्ञापन

इसे अलावा ट्रायथलान स में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद और 600 मीटर की दौड़ कराई जाएगी। इसी तरह अंडर -16 वर्ग में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, 600 मीटर दौड़ व भाला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला सचिव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर- 14 वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 21 दिसंबर 2011 से 20 दिसंबर 2013 के मध्य हो, जबकि अंडर- 16 वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 21 दिसंबर 2009 से 20 दिसंबर 2011 के मध्य होना चाहिए। इसमें केवल जिले की ही महिला खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड व जन्म प्रमाण लाना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed