फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The final farewell to the freedom fighters

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को दी अंतिम विदाई

Wed, 15 Jun 2016 11:18 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 15 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
The final farewell to the freedom fighters
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरुनारायण त्रिपाठी। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala beuro
वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरुनारायण त्रिपाठी का मंगलवार रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। ग्राम देवरांव में राजकीय सम्मान के साथ बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के पहले पुलिस गारद ने उन्हें सलामी दी। लगभग 103 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का ब्रेन हेमरेज के बाद से सैंफई आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।  सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें दोबारा सैंफई आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया। जहां से उन्हें चिकित्सकों ने घर ले जाने की सलाह दी। मंगलवार देर रात घर पर ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


सुबह सूचना मिलने पर एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार शमशेर सिंह, दिबियापुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके शव को अछल्दा ब्लाक क्षेत्र के उनके मूल गांव देवरांव लाया गया। यहां पर एसडीएम बिधूना मदन चंद्र दुबे, विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव की मौजूदगी में उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा लपेटा गया। पुलिस गारद की सलामी के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान रामकुमार अवस्थी, कमलेश यादव समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। वर्ष 1914 में जन्मे गुरुनारायण त्रिपाठी ने 1934 में जीवाजी राव सिंधिया की ग्वालियर रियासत में सिपाही की नौकरी की थी। महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर उन्होंने सिंधिया रियासत की नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन


इटावा के कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया के साथ जुड़ गए। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में कई बार जेल गए। वर्ष 1942 में बाराबंकी की जेल में छह माह 18 दिन की सजा काटी। वर्ष 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी में इटावा के जिला महामंत्री रहे। सोशलिस्ट पार्टी में काम करते समय ही मुलायम सिंह से मुलाकात हुई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरुनारायण त्रिपाठी को 9 अगस्त 2013 को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी सम्मानित भी कर चुके हैं। दो जून को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव उनसे मिलने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेता जी ने फोन कर जताया शोक
बुधवार शाम सपा मुखिया मुलायम सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र अरुण त्रिपाठी को फोन कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। अरुण त्रिपाठी ने बताया कि नेता जी ने फोन कर दुख की घड़ी में साथ होने की बात कही।


सुंदर सिंह कालेज में तीन दिन अवकाश
श्री सुंदर सिंह इंटर कालेज रामगढ़ के संस्थापक सदस्य रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मृत्यु पर तीन दिन का अवकाश कर दिया गया। यह जानकारी प्रधानाचार्य ने दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरुनारायण त्रिपाठी तोमर रघुनाथ सिंह इंटर कालेज अरियारी में प्रबंधक रह चुके हैं। बिटोली देवी उच्चतर माध्यमिक स्कूल देवरांव के संस्थापक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed