{"_id":"627ea97111c3c25fad488038","slug":"the-farmer-was-bled-with-an-ax-in-the-land-enmity-auraiya-news-knp6966283110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रंजिश में किसान को कुल्हाड़ी मारकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की रंजिश में किसान को कुल्हाड़ी मारकर किया लहूलुहान
विज्ञापन
अस्पताल में लहूलुहान हालत में भर्ती गोपाल दास। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलैया बखरिया में शुक्रवार सुबह जमीन की रंजिश में छह लोगों ने खेत पर काम कर रहे एक अधेड़ किसान के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर मरणासन्न कर दिया। घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव सलैया निवासी सुनीता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे उसके पति गोपाल दास खेत पर काम कर रहे थे। तभी गांव के चार दबंग दो अज्ञात लोगों के साथ खेत पर आए। जहां दबंगों ने उसके पति पर जमीन की रंजिश के चलते सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे पति लहूलुहान होकर खेत पर गिर गए।
आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने ललकारा तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कुल्हाड़ी के हमले से पति के माथे व सिर पर गहरी चोटें आईं हैं। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।