फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The farmer sleeping outside the house was killed by hitting him with a brick

Auraiya News: घर के बाहर सो रहे किसान की ईंट से वारकर हत्या

Sun, 30 Apr 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 30 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The farmer sleeping outside the house was killed by hitting him with a brick
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के भारत अड्डा में घर के बाहर सो रहे किसान की ईंट से कई वार कर हत्या कर दी गई। सुबह दुकान पर सामान लेने पहुंचे ग्रामीण ने चारपाई पर खून से लतपथ शव देखकर प्रधान और पुलिस को जानकारी दी। हत्या की सूचना पर पहुंचीं एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बेटी ने जमीन के विवाद में चली आ रही पारिवारिक रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बिधूना के भारत अड्डा में मकान बनाकर रहे रहे कुदरकोट थाना क्षेत्र के मुर्रा निवासी संतोष यादव (55) पुत्र बारे लाल का चारपाई पर खून से लहूलुहान शव पड़ा मिला। उसके चेहरे पर ईंट के वार के कई निशान थे, जिससे चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। पुलिस को पास में ही खून से सने ईंट के टुकड़े पड़े मिले। घटना की जानकारी पर पहुंचीं एसपी चारु निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने पुलिस टीम संग घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के कमरे व उसकी परचून की दुकान में भी जांच की।
विज्ञापन

मृतक की बेटी पूजा ने बताया कि 20 वर्ष पहले गांव मुर्रा में जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद हुआ था। तबसे पिता गांव छोड़कर आ गए थे और वन विभाग की जमीन पर मकान बनाकर रहना शुरू किया था। दूसरी बेटी रेखा व पुत्र पुष्पेंद्र ने रंजिश में पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। दोपहर बाद कानपुर से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस ने तीन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चारु निगम ने बताया कि संतोष रात में घर के बाहर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। सुबह साढ़े छह बजे गांव का एक व्यक्ति उसकी दुकान में सामान लेने पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। बेटी पूजा की तहरीर के आधार पर मृतक के चचेरे भाई सुनील कुमार, विक्रम व उसके पुत्र रवि, घुन्ना निवासी मुर्रा, छुन्ना निवासी खिदरपुर बिधूना के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed