{"_id":"69274b918c42e3a3b7005854","slug":"the-face-of-khanpur-devkali-temple-road-will-change-in-10-days-auraiya-news-c-12-1-knp1024-1341202-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 10 दिनों में बदल जाएगी खानपुर-देवकली मंदिर मार्ग की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 10 दिनों में बदल जाएगी खानपुर-देवकली मंदिर मार्ग की सूरत
विज्ञापन
औरैया। लंबे समय से देवकली मंदिर की जर्जर सड़क की दशा दिसंबर में पहले हफ्ते तक सुधर जाएगी। खानपुर चौराहा से मंदिर तक सड़क निर्माण का कार्य अंतिम दौर में है। मार्ग के सुंदरीकरण और सड़क निर्माण पर लगभग 4.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बता दें कि इटावा से भी बड़ी संख्या में भक्त माता के मंदिर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्हें भी सुविधा होगी।
औरैया का देवकली मंदिर एक प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल है जो मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है। खानपुर चौराहा से मंदिर तक सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी जिस कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। लोक निर्माण विभाग ने लगभग चार किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण का अधिकतर काम पूरा कर लिया है। खानपुर चौराहा से लगभग आधा किमी दूर तक ही सड़क का निर्माण शेष है। अधिकारियों के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
इस सड़क का सुंदरीकरण भी होना है। इसके लिए 1.78 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस धनराशि से सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग फुटपाथ बनाए जाएंगे और लाइटिंग व्यवस्था के लिए लैंप पोस्ट भी लगेंगे। सड़क बनने के बाद सुंदरीकरण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
मार्ग की दुर्दशा से भक्तों में आक्रोश था। सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी थी। बारिश में सड़क पर जलभराव हो जाता था। सड़क ठीक कराने की मांग लंबे समय से चल रही थी। इसके बाद ही लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण व सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार किया।
खानपुर चौराहा से देवकली मंदिर मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। आधा किलोमीटर की सड़क बननी बाकी है। दिसंबर के पहले सप्ताह तक काम पूरा होने की उम्मीद है। - अमर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी