फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The drain wall collapsed in Purva Danshah in five months

Auraiya News: पुर्वा दानशाह में पांच महीने में ढही नाले की दीवार

Sat, 07 Jun 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 07 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The drain wall collapsed in Purva Danshah in five months
सहार। ग्राम पंचायत पुर्वा दानशाह में पांच माह पहले बने नाले की दीवार ढह गई। समाधान दिवस में शिकायत पर डीएम और एसपी ने रास्ता खुलवाकर नाले का निर्माण कराया था।
विज्ञापन

प्रधान ने कब्जेदारों पर इसे गिराने का आरोप है। मामले में प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है। सात नवंबर 2024 को समाधान दिवस पर ग्राम प्रधान राममूर्ति ने तालाब के पानी के निकास को लेकर रुके हुए नाले के संबंध में शिकायत की थी। तब मौके पर पहुंचे पहुंचे डीएम व एसपी ने जेसीबी से कब्जे हटवाए और नया नाला बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद नाला निर्माण कराया गया था। निर्माण पर 2.65 लाख लागत आई थी। करीब पांच महीने बाद नाले की एक साइड की दीवार ढह गई। इससे जलनिकासी बाधित हो गई।
इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी शिकायत पर कस्बा इंचार्ज कुलदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। प्रधान ने बताया कि नाले की दीवार पर कुछ स्थानीय निवासियों ने अतिक्रमण कर रखा था। आरोप लगाया कि उन्हीं लोगों ने दीवार गिरा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस संबंध में सहार थाने में लिखित शिकायत दी है और उचित कार्रवाई की मांग की है। उधर, सचिव ज्योति सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाकर नाला बनाया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने फिर से कब्जा कर दीवार को तोड़ दिया। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed