फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The drain is high and the road is low... dirty water is flowing on the road

Auraiya News: नाली ऊंची और सड़क नीची... सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Tue, 05 May 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 05 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The drain is high and the road is low... dirty water is flowing on the road
फोटो-10- कुदरकोट कस्बा के एरवाकटरा रोड पर मुख्य बाजार में सड़क पर बहता गंदा पानी। संवाद - फोटो : श्रावस्ती में कोयले की भट्ठी पर खाद्य पदार्थ बनाता कारीगर।
कुदरकोट। कस्बा के एरवाकटरा रोड पर जलनिकासी व्यवस्था बदहाल होने से सड़क पर पानी नालियों का गंदा पानी भर रहा है। यहां नाली ऊंची तो सड़क नीची है। ऐसे में घरों का गंदा पानी बीच सड़क तक पहुंच जा रहा है। इस गंदे पानी की वजह से हादसे और संक्रमण का खतरा बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा के एरवाकटरा रोड पर मुख्य बाजार है। यहां पर पूरे दिन लोगों का आवागमन होता है। सड़क के बीचोंबीच गड्ढों में पानी भरा रहता है। स्थानीय दुकानदारों की ओर से इसे लेकर कई बार समस्या दूर कराने की मांग उठाई गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया है। ऐसे में मुख्य बाजार की सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और उनमें भरा गंदा पानी राहगीरों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को रोजाना जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बोले व्यापारी-सड़क की हालत खराब
सड़क की हालत बहुत खराब है। पीडब्ल्यूडी ने जो नाला बनाया वो भी ऊंचा है। घरों का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। समस्या को समाधान नहीं किया जा रहा है।-कमलेश पोरवाल
---
मुख्य बाजार की सड़क का यह हाल है। गंदा पानी भरे होने से सड़क पर हादसे का खतरा बना रहता है। संक्रमण फैलने की आशंका भी है। प्रशासन को यह समस्या हल करानी चाहिए।- प्रदीप शर्मा

---
नाली की ऊंचाई अधिक होने की वजह से गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। सालों पहले यह नाला बनाया गया होगा। सड़क के गड्ढों को जल्द भराया जाएगा।
- प्रमोद प्रकाश, जेई पीडब्ल्यूडी

फोटो-10- कुदरकोट कस्बा के एरवाकटरा रोड पर मुख्य बाजार में सड़क पर बहता गंदा पानी। संवाद

फोटो-10- कुदरकोट कस्बा के एरवाकटरा रोड पर मुख्य बाजार में सड़क पर बहता गंदा पानी। संवाद- फोटो : श्रावस्ती में कोयले की भट्ठी पर खाद्य पदार्थ बनाता कारीगर।

फोटो-10- कुदरकोट कस्बा के एरवाकटरा रोड पर मुख्य बाजार में सड़क पर बहता गंदा पानी। संवाद

फोटो-10- कुदरकोट कस्बा के एरवाकटरा रोड पर मुख्य बाजार में सड़क पर बहता गंदा पानी। संवाद- फोटो : श्रावस्ती में कोयले की भट्ठी पर खाद्य पदार्थ बनाता कारीगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed