फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The district's climate is beating the transition

संक्रमण को पछाड़ रही जिले की आबोहवा

Mon, 30 Nov 2020 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
The district's climate is beating the transition
औरैया। ठंड बढ़ने के साथ ही संक्रमण भी बढ़ने लगा है। कभी एक दिन में दो पॉजिटिव निकलने के बाद अब फिर से 15 से 25 के बीच में निकलने लगे हैं। इसके बावजदू अपने जिले की आबोहवा संक्रमण को पछाड़ रही है। जिले में सैंपल के हिसाब से पॉजिटिव निकलने की दर लगभग दो प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक-दो प्रतिशत पॉजिटिव निकलना चिंताजनक नहीं माना जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का अगला चरण चल रहा है। दिल्ली और गुजरात में हालात भयावह हो गए हैं। मेट्रोपोलिटन शहरों में स्थिति खराब है। वहीं, औरैया में अन्य जनपदों के मुकाबले स्थिति ज्यादा खराब नहीं कही जा सकती है। जनपद में दो या ढाई प्रतिशत ही पॉजिटिव केस आ रह हैं। अब तक इटावा में मरने वालों की संख्या 96 पहुंच चुकी है। वहीं औरैया में यह संख्या 41 है। इस हिसाब से इटावा में औरैया से ज्यादा मौतें हुई हैं। इन मौतों में भी सिर्फ एक व्यक्ति की जिले में इलाज के दौरान जान गई है। अन्य के दूसरे जनपदों में मौत हुई है। औरैया में रोज लगभग 800 से एक हजार की सैंपलिंग हो रही है। इनमें पॉजिटिव मिलने वालों की संख्या 15 से 25 के बीच है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि ग्रुपवार सैंपलिंग की जा रही है। कभी बाजार, कभी ऑटो ड्राइवर, कभी मॉल। इस हिसाब से सभी के सैंपलिंग हो जाएगी। अपने जनपद में लगभग 1000 लोगों के रोज सैंपल लिए जा रहे हैं। इनमें दो या ढाई प्रतिशत लोग पॉजिटिव आ रहे हैं। इससे चिंता की बात नहीं है। सभी को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। सोशल डिस्टेंस का पालन करें, जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार पॉजिटिव के नहीं आए केस
एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी अभी अपने जिले में दूसरी बार पॉजिटिव के केस संज्ञान में नहीं हैं। फिर भी जो एक बार पॉजिटिव आया है, उसे विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम परिवर्तन में यदि आपको कोरोना की आशंका है तो तुरंत जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed