{"_id":"6591a97653678398a208136a","slug":"the-district-got-a-cyber-crime-police-station-in-the-last-month-of-2023-auraiya-news-c-211-1-aur1001-7002-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 2023 के अंतिम माह में जिले को मिल गया साइबर क्राइम पुलिस थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 2023 के अंतिम माह में जिले को मिल गया साइबर क्राइम पुलिस थाना
Sun, 31 Dec 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
औरैया। साइबर ठगी से लेकर सोशल मीडिया से जुड़े अन्य अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश गृह प्रमुख सचिव संजय प्रसाद की ओर से दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में औरैया जिले में साइबर क्राइम पुलिस थाना की स्थापना के निर्देश दिए गए।
साल के अंतिम माह में प्राथमिक कवायद के तौर पर पुलिस महकमे की ओर से ककोर स्थित महिला थाना परिसर में कमरों का आवंटन कर साइबर क्राइम पुलिस थाना की कवायद शुरू की है। इस कड़ी में साइबर एक्सपर्ट बनने के लिए प्रशिक्षण पूरा करके आए थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक, दो दरोगा, दो महिला आरक्षी, एक मुख्य आरक्षी व दो आरक्षी की तैनाती भी कर दी गई है।
सोशल मीडिया का चलन बढ़ने के साथ ही साइबर अपराध के मामले वर्ष 2017 से सामने आने शुरू हुए। आनलाइन बैंकिंग का प्रचलन बढ़ा तो साइबर ठगी के मामले सामने आए। पुलिस इससे कैसे निपटे इसके लिए पहले साइबर सेल प्रत्येक थाना कोतवाली को मिली। अब इस कड़ी में साल 2023 जाते-जाते साइबर क्राइम पुलिस थाना की सौगात जिले को मिली है।
विज्ञापन
साइबर मामलों को लेकर लखनऊ में प्रशिक्षित हुए नौ कर्मियों की टीम अब इन अपराधों पर शिकंजा कसेगी। शासन से जारी हुए निर्देश पर पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों ने तेजी से इस दिशा में कवायद शुरू कर दी है। फिलहाल साइबर क्राइम पुलिस थाना को ककोर मुख्यालय स्थित महिला थाना में कमरों का आवंंटन कर दिया गया है। अब साइबर मामलों से निपटने के लिए एक स्थाई तंत्र काम करेगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
बोले जिम्मेदार-- -- --
साइबर क्राइम पुलिस थाना को लेकर लगभग सभी संसाधन जुटा लिए गए हैं। नौ पुलिस कर्मियों की तैनाती भी सुनिश्चित कर दी गई है। थाना के संचालन से काफी कुछ साइबर ठगी के मामलों के निस्तारण में सहूलियत मिलेगी। जागरूकता की पहल को और विस्तार मिल सकेगा।-चारू निगम, पुलिस अधीक्षक औरैया
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो31एयूआरपी 02- जानकारी देती एसपी चारू निगम। संवाद
घटनाओं की गुत्थी सुलझा खुलासे के मुकाम तक ले गई पुलिस
-साल भर अपराधों पर कसा जाता रहा शिकंजा, न्याय का रहा बोलबाला
-उपलब्धियों की फेहरिस्त साल के अंत तक हो गई लंबी
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। साल 2023 की विदाई होने पर पुलिस ने मुड़कर देखा तो विवेचनाओं के निस्तारण के आंकड़े 5364 तक पहुंच गए। मामलों में वांछितों की गिरफ्तारी 1458 रही। अपराध पर शिकंजा कसने के लिए 452 अपराधियों पर गुंडा एक्ट तो वहीं 78 पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। चोरी व लूट की घटनाओं के खुलासों में पुलिस रात-दिन डटी रही। यही वजह रही कि चोरी के 104 मामलों का सफल खुलासा हुआ। 247 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने सुनिश्चित कराई। यहां तक कि चोरी हुए माल के सापेक्ष 98 प्रतिशत माल की बरामदगी भी हुई। वहीं लूट के छह मामलों का अनावरण करते हुए पुलिस ने 19 आरोपियों को पकड़ा। जोकि गिरोह बनाकर काम करते थे। हत्या के 19 मामलों का सकुशल खुलासा किया गया। अपहरण के 135 मामले निपटाए गए।
-- -- -- -- -- -- -- --
190 दंपतियों की रार को महिला थाना पुलिस ने सुलझाया
जिले के महिला थाना में प्रत्येक रविवार को होने वाली प्रोजेक्ट नई किरण पहल के तहत हुई सुनवाई ने कई घरों को टूटने से बचा लिया। मामूली मतभेद के बाद अलग हुए 190 दंपतियों को एक साथ लाने का काम महिला थाना पुलिस की ओर से किया गया। समाज हितों के लिए पुलिस का यह काम सीधे तौर पर उन टूटते परिवारों को संजीवनी दे गया।
-- -- -- -- -- -- -- --
नए साल में थाना कोतवाली मूलभूत सुविधाओं से हो जाएंगे लैस
वर्ष 2023 के जाते-जाते पुलिस महकमे में सहूलियत के लिहाज शासन स्तर से 65 लाख रुपये का बजट मिला। 11 थानों में महिला वाशरूम, टायलेट बैरिक, विवेचना कक्ष व हास्टल की सौगात मिली। नए साल में इनके पूरे हो जाने की उम्मीद है। फिलहाल धरातल पर काम जारी है।
-- -- -- -- -- -- -- --
बोले जिम्मेदार-- -- --
घटनाओं के लिहाज से सालभर जी तोड़ मेहनत की गई। यही वजह रही कि घटनाओं के खुलासे से लेकर अपराध पर काफी कुछ अंकुश लगाया जा सका।-चारू निगम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
साल के अंतिम माह में प्राथमिक कवायद के तौर पर पुलिस महकमे की ओर से ककोर स्थित महिला थाना परिसर में कमरों का आवंटन कर साइबर क्राइम पुलिस थाना की कवायद शुरू की है। इस कड़ी में साइबर एक्सपर्ट बनने के लिए प्रशिक्षण पूरा करके आए थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक, दो दरोगा, दो महिला आरक्षी, एक मुख्य आरक्षी व दो आरक्षी की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया का चलन बढ़ने के साथ ही साइबर अपराध के मामले वर्ष 2017 से सामने आने शुरू हुए। आनलाइन बैंकिंग का प्रचलन बढ़ा तो साइबर ठगी के मामले सामने आए। पुलिस इससे कैसे निपटे इसके लिए पहले साइबर सेल प्रत्येक थाना कोतवाली को मिली। अब इस कड़ी में साल 2023 जाते-जाते साइबर क्राइम पुलिस थाना की सौगात जिले को मिली है।
विज्ञापन
साइबर मामलों को लेकर लखनऊ में प्रशिक्षित हुए नौ कर्मियों की टीम अब इन अपराधों पर शिकंजा कसेगी। शासन से जारी हुए निर्देश पर पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों ने तेजी से इस दिशा में कवायद शुरू कर दी है। फिलहाल साइबर क्राइम पुलिस थाना को ककोर मुख्यालय स्थित महिला थाना में कमरों का आवंंटन कर दिया गया है। अब साइबर मामलों से निपटने के लिए एक स्थाई तंत्र काम करेगा।
बोले जिम्मेदार