{"_id":"3d8d855f36a08c7b38927bad23b560ae","slug":"the-district-administration-beat-xi-reporter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन ने पत्रकार इलेविन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन ने पत्रकार इलेविन को हराया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया महोत्सव के तहत रविवार को तिलक स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें उद्घाटन मैच में जिला प्रशासन ने पत्रकार इलेविन को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। विपिन को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। इससे पूर्व एडीएम एके सिंह ने सभी खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
टॉस जीतकर पत्रकार इलेविन ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पत्रकार इलेविन की ओर से अजय शुक्ला और अंकित गुप्ता ने ओपनिंग की। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अजय शुक्ला ने 22 रन बनाए। वहीं अंकित चार रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद प्रवेश चतुर्वेदी ने नाबाद 24 रन बटोरे। वहीं अभिनव मिश्रा ने स्कोर में 15 रन जोड़े। पत्रकार इलेविन ने दस ओवरों में शानदार 75 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिला प्रशासन की ओर से रवि और असर ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन की ओर से विपिन पाल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। बाद में उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जबकि सतीश ने 14, राहुल ने दो और सर्वेश सिंह ने चार रन बनाए। जिला प्रशासन टीम की लाख कोशिशों के बाद भी मैच टाई हो गया। पत्रकार इलेविन की ओर से अभिनव और विवेक ने एक-एक विकेट लिया। वहीं सबसे अच्छी गेंदबाजी करते हुए अजय शुक्ला ने 3 ओवरों में 14 रन देकर तीन विकेट लिए। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में जिला प्रशासन ने मैच जीत लिया। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा प्रेस क्लब अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सेंगर, महामंत्री विवेक पोरवाल, कोच एके द्विवेदी, मैनेजर शैलेंद्र अवस्थी, राजू शुक्ला आदि मौजूद रहे।