फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The delayed Golden Shatabdi was cancelled, the morning Gomti arrived in the evening.

Auraiya News: देरी से चल रही स्वर्ण शताब्दी निरस्त, सुबह की गोमती शाम को पहुंची

Fri, 29 Dec 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 29 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
The delayed Golden Shatabdi was cancelled, the morning Gomti arrived in the evening.
दिबियापुर। कोहरे के कारण देरी से चल रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही। जबकि सुबह के समय दिल्ली जाने वाली गोमती पहुंची दस घंटे देरी से शाम को पहुंची। अन्य ट्रेनें भी फफूंद रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


फफूंद रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजकर 49 मिनट पर दिल्ली जाने वाली 12419 अप गोमती एक्सप्रेस सवा दस घंटे देरी से शाम सात बजे पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। 12311 अप नेताजी एक्सप्रेस दो बजकर 40 मिनट के स्थान पर लगभग दो घंटे देरी से शाम लगभग साढ़े चार बजे पहुंची। लखनऊ से आगरा जाने वाली लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार शाम को छह बजकर 33 मिनट के स्थान पर एक घंटा देरी से पौने आठ बजे पहुंचने की उम्मीद जताई गई। शाम पांच बजकर 47 मिनट पर पहुंचने वाली वीआईपी कही जाने वाली 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही। वहीं मेमू स्पेशल ट्रेनें भी लेट हो रहीं हैं। वहीं कानपुर होते हुए प्रयागराज की ओर जाने वाली 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस 12 बजकर छह मिनट के स्थान पर लगभग पांच घंटा देरी से शाम लगभग पांच बजे पहुंची। 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रही। 12180 डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह नौ बजकर सात मिनट के स्थान पर पौने तीन घंटा देरी से दोपहर में लगभग 12 बजे पहुंची। 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस पांच बजकर 54 मिनट के स्थान पर सवा चार घंटे देरी से लगभग दस बजे पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed