फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The defaulters will be attached for not depositing the dues

Auraiya News: औरैयाः बकाया न जमा करने पर बकायेदारों की होगी कुर्की

Sat, 10 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
The defaulters will be attached for not depositing the dues
औरैया। सरकारी विभागों के बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। तहसील परिसर में 10 बड़े बकायेदारों के नाम नोटिस बोर्ड में चस्पा किए गए जाने की योजना है। इनमें सबसे बड़े बकायेदार के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार रणवीर सिंह ने बताया कि समय-समय पर स्टांप, विद्युत, बैंक, खनन आदि के बकायेदारों के नाम सार्वजनिक किए जाते हैं। इसी क्रम में 10 बड़े बकायेदारों के नाम जारी किए जा रहे हैं। बताया, महावीर गंज निवासी लक्ष्मी फूड के मालिक शैलेंद्र कुमार पर सबसे अधिक बकाया है। इनसे कुल 10 लाख की राशि बैंक देय की वसूली की जानी थी।
विज्ञापन

जिसमें एक लाख 22 हजार की राशि तहसील ने वसूल की है। तय समय में बकाया न जमा करने वालों के खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया कि तहसील के अंतर्गत चार सौ से अधिक बकायेदार हैं, जिनसे ढाई करोड़ रुपये वसूला जाना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन में सबसे अधिक बकायेदार
आबकारी व खनन सरकार का सबसे अधिक राजस्व बढ़ाता है। खनन विभाग में भी कई बड़े बकायेदार हैं। तहसील में बकायेदारों की सूची में 15 से अधिक लोग खनन से संबंधित हैं। इसमें से तीन लोग वाहन कर का भुगतान नहीं कर रहे हैं।
तहसील के 10 बड़े बकायेदार
नाम विभाग बकाया
रमाकांती स्टांप 10,710
मै. रजत ट्रैडर्स व्यापार कर 4,51,500
निजामुद्दीन बैंक देय 1,80,632
लक्ष्मी फास्ट फूड बैंक देय 8,87,500
हरी कृष्ण बैंक देय 4,07,251
ओमकार एक्सीडेंट क्लेम 8,18,195
उर्मिला स्टांप देय 71,360
संजीव चतुर्वेदी स्टांप देय 2,51,760
रवि मोहन चतुर्वेदी बैंक देय 2,95,014
मै. मां अंबे पाइप विद्युत देय 2,36,548
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed