फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The dead body of a married woman was found hanging from a noose in the room

Auraiya News: हेलमेट पहने बाइक सवारों ने महिला से की चेन स्नेचिंग

Fri, 16 May 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman was found hanging from a noose in the room
दिबियापुर। लोहिया नगर में गुरुवार को दिनदहाड़े हेलमेट पहने बाइक सवारों ने महिला से चेन स्नेचिंग की। घर के सामने खड़ी महिला से पहले बाइक सवारों ने पता पूछा, फिर वारदात की। शोर मचाने पर लोग इकट्ठा होते, इससे पहले बदमाश वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

लोहिया नगर निवासी ममता देवी गुरुवार को घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। इस दौरान हेलमेट पहने दो बाइक सवार युवक आए। उन्होंने पहले किसी के घर का पता पूछा। ममता देवी को जानकारी नहीं होने पर वह आगे बढ़ गए। कुछ देर बाद वो दोनों फिर वापस आए और उन्होंने ममता के गले में पड़ी चेन पर झपट्टा मारा और भाग गए। पीड़िता ने शोर मचाया, तो मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए, लेकिन इससे पहले बदमाश बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना पर कस्बा इंचार्ज नईम अहमद मौके पर पहुंचे। पीड़ित महिला से पूछताछ की। उचक्कों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, हालांकि कोई सुराग नहीं लग सका। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed