फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The cyclists hit by train, killed

ट्रेन की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत

Fri, 28 Oct 2016 11:15 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Fri, 28 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
The cyclists hit by train, killed
इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
ओवरब्रिज के नीचे बंद क्रासिंग से साइकिल लेकर पटरी पार पार कर रहा एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साइकिल इंजन में फंसने के कारण ट्रेन को ड्राइवर ने रोक दिया। युवक की शिनाख्त शांतिनगर दिबियापुर निवासी के रूप में हुई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक युवक साइकिल के साथ रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन संख्या 04911 जनसाधारण स्पेशल लोगों ने आती देखी। लोग चिल्लाने लगे, परंतु युवक नहीं रुका। तेज आवाज के साथ युवक की साइकिल ट्रेन से टकरा गई। साइकिल एवं युवक काफी दूर तक ट्रेन के साथ घिसटता चला गया। इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया।
विज्ञापन


ट्रेन के इंजन में फंसी साइकिल को निकाला। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। मूल रूप से कर्मपुर निगड़ा औरैया के रहने वाले सैनिक नगर निवासी हरीकिशन दीक्षित ने साइकिल को देखकर शव की शिनाख्त अपने पुत्र स्वतंत्र कुमार दीक्षित (35) के रूप में की। मृतक स्वतंत्र कुमार दीक्षित गेल पाता की एक निजी कंपनी में काम करता था। 25 अक्टूबर को उसका गेल पाता में गेट पास खत्म हो गया था। माना जा रहा है कि युवक गेट पास रिन्यूवल करवाने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिन गया बुढ़ापे का सहारा   
मृतक स्वतंत्र कुमार दीक्षित अपने मां बाप का बुढ़ापे का इकलौता सहारा था। आज उनका इकलौता सहारा छिन जाने के बाद सभी की आंखें नम थी। अपंग मां को लोग चारपाई पर रेलवे स्टेशन तक उसके बेटे का शव दिखाने ले गए। यह देख लोगों के आंसू छलछला आए। मृतक की एक बहन की शादी हो चुकी है। जबकि दूसरी बहन अविवाहित है। मृतक भी अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed