फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The cycle goes from village to village Sp workers

गांव-गांव चली सपाइयों की साइकिल

Fri, 07 Aug 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 07 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
The cycle goes from village to village Sp workers
सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए औरैया ब्लाक में साइकिल यात्रा दूसरे दिन भी गांवों में पहुंची। साइकिल यात्रा को जिला पार्टी के सदस्य खुशीराम निषाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन



 
गुरुवार को साइकिल रैली जिला मीडिया प्रभारी अवधेश भदौरिया, ओके चौधरी के नेतृत्व में रवाना हुई। साइकिल यात्रा भाऊपुर, सरैया, क्योंटरा, पांडुपुर, नंदगांव, पुरुषोत्तमपुर, जरुहौलिया, दयालपुर, मढ़ापुर, समरथपुर एवं खानपुर गांव पहुंची।
विज्ञापन



इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने जनता को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही उनकी समस्या सुन उन्हें निस्तारित कराए जाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



साइकिल यात्रा के दौरान अनुज यादव, हर्षित गुप्ता, कमलेश राजपूत, मनीष चौहान, उपेंद्र शुक्ला, देवेंद्र दुबे, आलोक पोरवाल, छोटू तोमर, अनुराग, मनीष चौहान, कपिल शर्मा, रामनरेश दुबे, अंकित तोमर आदि सपाई मौजूद रहे।



बिधूना (औरैया)। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा दूसरे दिन बिधूना ब्लाक के ग्रामों के लिए ग्राम रठगांव से शुरू हुई।


रैली को रवाना करते हुए समाजवादी साइकिल रैली के जिला प्रभारी गौरव दुबे ने कहा कि सपा ही एक मात्र ऐसा राजनैतिक दल है, जिसने जो जनता से वादे किए, उसे पूरा करने का काम किया। साथ ही युवाओं, बेरोजगारों, किसानों, छात्र-छात्राओं, लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ,महिलाओं को सम्मान ही नहीं, उनकी समस्याओं को हल किया।



पांच अगस्त से शुरू हुई समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा ग्राम रठगांव के श्री लक्ष्मी नारायण इंटर कालेज से आरंभ हुई।


महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रेखा वर्मा, सचिव निशा सिंह, ललिता राठौर, रीता गुप्ता ने सपा सरकार को विकास का पहिया बताते हुए कहा कि महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान देने वाला देश का पहला राजनैतिक दल सपा है।

साइकिल यात्रा रठगांव से पिपरी, निवाजपुर, बोझा, मऊ कछपुरा, गूरा, बमरौलिया होते हुये बसंतापुर में रात्रि विश्राम कर गई।


साइकिल यात्रा में नितिन वर्मा, बब्लू यादव, मनोज चौवे, अरविन्द तिवारी, ध्यान सिंह यादव, राजेश प्रताप, सोनू यादव, सुरेन्द्र यादव, विशाल चौहान, रमन दुवे, सुमन शुक्ला, मोहित यादव, शिवम आदि सपाई शामिल रहे।
दूसरे दिन भी दौड़ी सपा की साइकिल



ऐरवाकटरा (औरैया)। समाजवादी पार्टी की साइकिल दूसरे दिन भी सड़कों पर दौड़ती रही। सपा विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में साइकिल यात्रा कस्बे के बेलझाली, पसुआ, भैदपुर, भूटा होते हुए कई गांवों से होकर गुजरी। इस यात्रा में लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियां बताई गईं।


ब्लाक प्रमुख पति स्नेहिल यादव ने बताया कि साइकिल रैली 12 अगस्त तक जारी रहेगी। इस दौरान अख्तर अली, अवधेश त्रिपाठी, शिवराज सिंह यादव, बीनू सक्सेना, दीपू यादव, रानू पालीवाल, मिंटू यादव, फिरोज खान आदि मौजूद रहे।




अजीतमल। (औरैया) समाजवादी पार्टी की तीन वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए  शुरू साइकिल यात्रा जारी है।


बुधवार को यूथ ब्रिगेड के  जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बस अड्डा अजीतमल से शुरू हुई साइकिल यात्रा गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर, प्रतापपुर, अमावता, पचदेवरा,  भीखमनगर, मलगवां मंदिर, मलगवां, हरपालपुर, छीतापुर, न्यामतपुर, गोपालपुर,  शाहपुर, रामनगर आदि गांवों से होकर गुजरी।


साइकिल यात्रा का बबलू यादव, सुरेंद्र सिंह  पाल, सोनू यादव, हरिश्चंद्र पाल, पूते राजपूत आदि ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed