फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The crisis of livelihood due to the layoff of 125 linemen

Auraiya News: 125 लाइनमैनों की छंटनी से रोजी-रोटी का संकट

Mon, 21 Apr 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 21 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The crisis of livelihood due to the layoff of 125 linemen
विद्युत वितरण खंड औरैया कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हटाए गए लाइनमैन। - फोटो : संस्था
औरैया। पावर कॉपोरेशन में 125 संविदा कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई है। इसे लेकर संविदा कर्मचारियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। नौकरी छिनने से इनके सामने परिवार का भरण पोषण करने में लाले पड़ गए हैं।
विज्ञापन

जनपद औरैया और दिबियापुर विद्युत वितरण खंडों के जरिए 15 लाख की आबादी में बिजली सप्लाई दी जाती है। दोनों विद्युत वितरण खंडों के 33 उपकेंद्र व 131 फीडर हैं। इन फीडरों पर आबादी के हिसाब से तीन लाइनमैन आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करते हैं। अभी तक 557 लाइनमैन थे। अब 125 संविदा कर्मियों की संविदा समाप्त कर दी गई है। इससे अब केवल 432 लाइनमैन बचे हैं। वहीं 46 अन्य लाइनमैनों को भी हटाने की तैयारी है।
विज्ञापन

ऐेसे में हटाए गए लाइनमैनों का कहना है कि मार्च 2025 तक विभाग में सभी से काम लिया। इसी बीच बगैर सूचना के विभाग में कार्यरत 125 संविदा कर्मियों की छंटनी कर उन्हें बाहर कर दिया। इससे इन परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हटाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशुल व आनंद का कहना है कि उनके सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई। उधर, उपकेंद्र के एसडीओ अजय यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर 125 कर्मियों को हटाया गया है।

धरना दिया, बोले-मार्च का मेहनताना भी नहीं दिया
गुस्साए लाइनमैन रविवार को बिजली घर पहुंचे। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और वहीं पर धरना भी दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें मार्च माह में किए गए काम के एवज में मेहनताना भी नहीं दिया गया। उनके साथ धोखा हुआ है।

बिजली विभाग के अधिकारियों से लेकर शासन-प्रशासन में लाइनमैन अपनी मांग उठाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश बाबू, इंद्रजीत, करन सिंह, बृजेश कुमार, नितिन कुमार, आदेश कुमार, उत्तम, सत्येंद्र, अमन, शिशुपाल, अभिषेक समेत काफी संख्या में लोग नारेबाजी करते रहे। रविवार अवकाश होने के चलते यहां विभाग के अधिकारी नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed