फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The court was decorated, a flood of faith poured into the goddess temples

Auraiya News: सजे दरबार, देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 30 Mar 2025 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The court was decorated, a flood of faith poured into the goddess temples
औरैया। चैत्र नवरात्र के पहले दिन रविवार को देवी मंदिरों में खासी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही आस्था हिलोरी मारती दिखी। मंदिरों व घरों में भक्तों ने विधिविधान से घट की स्थापना की। बाद में मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

निर्धारित शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर देवी भक्तों ने सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने के लिए शक्ति प्रदान करने की कामना की। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी भक्त देवी मंदिरों में जाते दिखे। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली, जो माता रानी का जयकारा लगाते दिखे। कई मंदिरों के बाहर मेलों का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने खरीदारी की। अधिकांश मंदिरों में माता रानी का भव्य शृंगार करने के साथ ही महाआरती का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर में रंग-बिरंगी बिजली की झालर आदि लगाकर भव्य सजावट की गई। शहर से लगभग पांच किलोमीटर दूर बीहड़ स्थित मां मंगला काली मंदिर, शहर स्थित शीतला माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर, फूलमती मंदिर, नरायनपुर स्थित गमा देवी मंदिर, आवास विकास स्थित काली मंदिर पर भव्य सजावट देखने को मिली। आवास विकास स्थित काली मंदिर पर नवरात्र में प्रतिदिन हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
घरों में स्थापित किए गए कलश, लिया व्रत का संकल्प
बिधूना। नौ दिनों तक चलने वाले शक्ति की आराधना का पर्व शुरू हो गया है। इन नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्र के पहले दिन देवी के शैलपुत्री रूप की पूजा की गई। सुबह से ही कस्बा के दुर्गा मंदिर, रूरूगंज ज्वाला देवी, कुदरकोट अलोपा देवी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही। इस बार नवरात्र व्यापार के लिए शुभ है। कहते हैं कि पहले दिन की पूजा से मां के नौ रूपों का आशीर्वाद मिल जाता है। देवी अपने भक्तों को हर मुश्किल से उभार लेती हैं।
दुर्गा मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री, इसके बाद लगातार नौ दिनों तक मां की पूजा व उपवास किया जाता है। नवरात्र के पहले दिन घरों में कलश स्थापना हो चुकी है, भक्तों ने व्रत का संकल्प भी ले लिया है और चारों तरफ भक्तिपूर्ण माहौल है। दुर्गा मंदिर पर सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। इस दौरान कोतवाल रवि श्रीवास्तव की सुरक्षा का जायजा लेते रहे।
-----
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडाल में हुई मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित
मुरादगंज। कस्बा के औरैया रोड स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से मां का जलाभिषेक कर आराधना की। वहीं, मंदिर परिसर में लगाए गए पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित की गई। यहां सुबह शाम मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की महाआरती की जाएगी। इसके अलावा जगतपुर स्थित मां काली के मंदिर में भी लोगों की भीड़ रही। संवाद

-----
दुर्गा पंडाल व मस्जिदों का प्रशासन ने किया निरीक्षण
अजीतमल। चैत्र नवरात्र व ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट है। रविवार को एसडीएम हरिश्चंद्र, सीओ अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह ने नगर सहित आसपास के क्षेत्र में सजे दुर्गा पंडाल व मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने आयोजकों से पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजन स्थलों पर पुलिस पिकेट की तैनाती की गई। नगर में संतोषी माता मंदिर, शनिचरा देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर, सहित आसपास के क्षेत्र में नवदुर्गा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed