फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The councilors submitted an eight-point demand letter

Auraiya News: सभासदों ने आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा

Wed, 14 May 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 14 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The councilors submitted an eight-point demand letter
दिबियापुर। नगर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मंगलवार को सभासदों ने ईओ विनय पांडेय से मुलाकात की। उन्होंने सड़क, पानी और नालों की सफाई का मुद्दा भी उठाया। साथ ही उन्हें आठ सूत्री मांगपत्र भी सौंपा। इसके जरिए समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में सभासदों ने कहा कि जल निगम एवं टोरेंटो गैस कंपनी ने पाइप लाइन बिछाने में मोहल्लों की प्रमुख सड़कों व गलियां क्षतिग्रस्त कर दी है। अभी तक उन्हें ठीक नहीं कराया है। नाले-नालियां भी खुले हैं। नगर पंचायत कार्यालय में 21 दिन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आवेदकों से शपथ पत्र लिए जा रहे हैं, इस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

दोपहर में टंकी से जलापूर्ति शुरू कराई जाए। खराब हैंडपंप व स्ट्रीट लाइटें ठीक कराए जाएं। बरसात से पूर्व सभी प्रमुख नालों की सफाई कराई जाए और कीटनाशक का छिड़काव कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में कैंप लगाकर पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों के बैठने को एक कक्ष बनवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल, गौसिया बानो, राजीव शर्मा, इकरार खान, राहुल आंबेडकर, अभय प्रजापति, सचिन गुप्ता, कृष्ण कश्यप, ऋषि पोरवाल, धर्मपाल सिंह सेंगर, योगेंद्र सिंह छोटू व इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed