{"_id":"698f6d0b395e2492bf010305","slug":"the-constructed-road-was-dug-up-but-the-leakage-could-not-be-found-auraiya-news-c-211-1-aur1008-139569-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बनी सड़क खोद डाली पर नहीं ढूंढ पाए लीकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बनी सड़क खोद डाली पर नहीं ढूंढ पाए लीकेज
Fri, 13 Feb 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-13 -लीकेज की तलाश में खोदी गई सड़क।संवाद
अजीतमल। छह माह पहले बनी सड़क खोदने के बाद भी पाइप लाइन का लीकेज अभी भी नही मिल सका है। इससे घरों में प्रेशर कम होने से पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
अजीतमल कस्बे के तिराहे से लेकर फफूंद मार्ग पर दोनों ओर एक -एक मीटर चौड़ा किए जाने का कार्य किया गया है। लगभग एक करोड़ अस्सी लाख रुपये की लागत से दोनों ओर फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग का भी कार्य किया गया था। इस बीच हर घर जल योजना के तहत क्रॉस कनेक्शन तथा जगह- जगह पाइप लाइन लीकेज के चलते सड़क की खुदाई की जा रही है।
इसके बावजूद न लीकेज सही हुआ और न ही खोदी गई सड़क ठीक कराई गई है।वहीं, प्रेशर कम होने से घरों में पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
निकलना मुश्किल
हर घर जल योजना के ठेकेदारों द्वारा सड़क खोदकर गड्ढे कर दिए गए हैं। इससे घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। इसे लेकर लोग परेशान हैं।
-विशंभर सिंह भदौरिया
गलियां खुदी पड़ीं
गलियां खुदी पड़ी है। जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन निकलना तो दूर लोग पैदल तक नहीं निकल पा रहे हैं।
-पुनीत दीक्षित
लाइन टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा अभी सड़क बनाई गई थी। इसकी जेसीबी द्वारा पाइप लाइन आदि डैमेज हो गई है। इनसे लीकेज हो रहा है और उसे सही किया जा रहा है। जो भी सड़क खोदी जा रही है, उसे उसी प्रकार सही कर दिया जाएगा।
-पावीर सिंह, जेई जल निगम इटावा
--