{"_id":"b27e1f78639d6625d14b26d0d43be3f3","slug":"the-children-made-a-fuss-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने मचाया धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता महाविद्यालय में रामांश पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों की रंग कला का सभी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना से की। महाविद्यालय प्रबंधक प्रबोध चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा ऐसे कार्यक्रम बच्चों में एकता और उत्साह का संचार करते हैं। इससे बच्चों का चौमुखी विकास होता है। समाज के विकास को लड़कियों की शिक्षा महत्वपूर्ण है।
इसी क्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने कौन दिशा में लेकर चला रे... गाकर सभी की आंखे नम कर दी। वहीं लंदन में इंडिया का बोलबाला हो गया...गीत ने सभी में जोश भर दिया।
विज्ञापन
वहीं ब्रज गीत जाओ, जाओ रे सांवरिया छेड़ो न लागुंरिया जैसा मोहक गीत प्रस्तुत किया। संचालन प्रवक्ता डा. अजय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान अर्चना मिश्रा, डा. एससी चतुर्वेदी, अजय दुबे, संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन