{"_id":"686035792c25d1767b098e71","slug":"the-child-died-due-to-drowning-in-water-auraiya-news-c-211-1-aur1006-128014-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पानी में डूबने से हुई थी बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पानी में डूबने से हुई थी बालक की मौत
Sun, 29 Jun 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा। सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार सुबह से लापता बालक का शव संदिग्ध हालात में शुक्रवार को गांव के पास स्थित एक पानी भरे गड्ढे में उतराता मिला था।
परिजनों ने गांव निवासी दो लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का संदेह जताया था। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बालक की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई है।
सुल्तानपुर निवासी मनोज के बेटे पीयूष यादव (09) गुरुवार दोपहर बहन रश्मि के साथ मवेशी चराने गया था। इसी दौरान वह लापता हो गया था। कोई सुराग नहीं मिलने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगले दिन उसका शव ग्राम समाज की जमीन में पानी से भरे गड्ढे में मिला था।
विज्ञापन
परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने पर तीन सदस्यीय टीम के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण पानी में डूबना आया है। उधर, देर शाम शव गांव लाया गया।
इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि बालक का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।