फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The celebration of Lord Parashurama with music

गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Wed, 18 Apr 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 18 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
The celebration of Lord Parashurama with music
शोभा यात्रा के दौरान फरसा लेकर शामिल युवा नारे लगाते हुये - फोटो : amarujala

औरैया। भगवान परशुराम की जयंती पर बुधवार को जिलेभर में गाजे-बाजे के साथ शोभायज्ञा निकाली गई। जगह-जगह भव्य झांकी का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल लोग फरसा लहराते व नारे लगाते दिखे। शहर में निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।

विज्ञापन


ब्राह्मण समाज की ओर से शहर के तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर परिसर में यज्ञोपवीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 13 युवाओं ने यज्ञोपवीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आचार्य डॉ. राधाकांत पांडेय व पं. आनंद तिवारी ने युवाओं को यज्ञोपवीत कार्यक्रम संपन्न कराया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर डॉ. राजेंद्र शुक्ला, राधाकांत त्रिपाठी, राजेंद्र तिवार, हृदयनरायन पांडेय, वीरेंद्र शुक्ला, मथुरा प्रसाद तिवारी, श्रवण कुमार तिवारी, सीके बाजपेयी समेत 13 वरिष्ठ जनों को शॉल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद शाम को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। भूतेश्वर मंदिर से निकली यह शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों पर घूमी और भूतेश्वर मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में भगवान परशुराम की भव्य झांकी के दर्शन लोगों ने किए। शहर में जगह-जगह शोभा यात्रा का लोगों ने स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नीरज चौधरी, आनंद त्रिपाठी, प्रवीण दुबे, दीपक शुक्ला, अरविंद दुबे, ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला, अंकित शुक्ला, देवेंद्र पांडेय आदि लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed