फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The boundary wall of the water tank could not withstand even the first rain, collapsed

Auraiya News: पहली बारिश भी नहीं झेल पाई पानी की टंकी की बाउंड्रीवॉल

Sat, 13 Jul 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
The boundary wall of the water tank could not withstand even the first rain, collapsed
फफूंद। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन के कार्य में उपयोग हो रही सामग्री में मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिसकी बानगी कुठर्रा गांव में बन रही पानी की टंकी परिसर में देखने को मिली।
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले ही बनाई गई बाउंड्रीवॉल पिछले दिनों हुई पहली बारिश में गिर गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने निर्माण कराने वाली कंपनी और ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया। इस मामले में ग्राम प्रधान ने प्रधानमंत्री को शिकायती पत्र भेजा।
विज्ञापन

ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत सेहुदपुर के गांव कुठर्रा में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा टंकी परिसर के चारों ओर बाउंड्रीवॉल का डेढ़ माह पहले निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके निर्माण में मानक की धज्जियां उड़ाते हुए बहुत घटिया सामग्री लगाई गई। पिछले दिनों हुई बारिश से बाउंड्री का काफी हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण संजय सिंह, शिव कुमार, सतीश, जितेंद्र सिंह, राजकुमार, ब्रजेश, रणवीर सिंह ने बताया की कार्यदायी संस्था की मिलीभगत से काम करा रहे ठेकेदार ने बाउंड्री के निर्माण में एक चार की बजाय एक 12 का मसाला लगाया, घटिया ईंटों का इस्तेमाल भी किया। जिससे बाउंड्री डेढ़ माह भी नहीं चल पाई और गिर गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंप हाउस कमरे के निर्माण में भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। अधिकारी सब कुछ जानते हैं, लेकिन मोटा कमीशन खाकर खामोश हैं। ग्राम प्रधान अवनीश सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed