{"_id":"6a610f8de1de4d8eb6035cb4","slug":"the-booth-is-the-partys-greatest-strength-kamalavati-auraiya-news-c-211-1-aur1024-148546-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है बूथ : कमलावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है बूथ : कमलावती
Thu, 23 Jul 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो-35- सम्मेलन में मौजूद बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता।संवाद
औरैया/दिबियापुर। भाजपा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से तीनों विधानसभा क्षेत्रों औरैया, दिबियापुर व बिधूना में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया।
औरैया में मुरादगंज के एक गेस्ट हाउस में हुए सम्मेलन में महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बूथ होता है। इसे सशक्त बनाना जरूरी है।
सम्मेलनों में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है।
विज्ञापन
सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाएं। मिल्क बोर्ड अध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि बूथ ही चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। यदि बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा।
पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने बूथ के प्रत्येक परिवार से नियमित संपर्क बनाए रखे। सम्मेलन में विशाल शुक्ला, योगेंद्र कैथवार, अमरचंद राठौर, प्रतीक सिंह, दीक्षांत गुप्ता, के अलावा मनु राजपूत, इंद्रपाल, राघव मिश्रा, मंजू चौहान, आशीष दुबे, कौशल राजपूत, सर्वेंद्र भदौरिया सहित बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
उधर, दिबियापुर में औरैया रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार को बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मिल्क बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बूथ अध्यक्षों को चुनाव जिताने की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताया।
इस दौरान बिधूना में रैपिड ग्लोबल स्कूल में बूथ सम्मेलन किया गया। बूथ सम्मेलन में नेताओं ने बूथ जीतो-चुनाव जीतो का मूल मंत्र दिया।