फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body was found hanging on a mango tree

आम के पेड़ पर झूलता मिला छात्र का शव

Thu, 29 Sep 2016 12:09 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 29 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The body was found hanging on a mango tree
रोती बिलखतीं परिवार की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के गांव लिधौरा में बुधवार की सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर छात्र का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। ग्रामीणों के मुताबिक पिता की बीमारी के बाद से परिवार की आर्थिक बिगड़ गई थी। इससे छात्र परेशान था। छात्र को पढ़ाई के साथ-साथ घर चलाने के लिए काम भी करना पड़ रहा था।  
विज्ञापन


गांव लिधौरा निवासी मुस्ताक का 15 साल का पुत्र शारुप जूनियर स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। पिता मजदूरी से जीवन यापन करते हैं। कुछ महीने से पिता पथरी व अन्य बीमारी से ग्रसित हैं। इससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया। ऐसे में शारुप को पढ़ाई के साथ ही नाई की दुकान में काम करना पड़ रहा था।  शारुप के एक भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ग्रामीणों केे मुताबिक इससे शारुप परेशान था। बुधवार की सुबह वह घर से निकलकर गांव के बाहर चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर शारुप का फांसी पर लटकता शव देखा। शारुप के खुदकुशी से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा। मृतक की मां का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने घटना की सूचना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed