फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of the young man hanged woman got home

महिला के घर मिला युवक का फांसी पर लटका शव

Wed, 31 Dec 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 31 Dec 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
The body of the young man hanged woman got home

कस्बा रामगढ़ में अपने बच्चों के साथ किराए के मकान में अकेली रहने वाली एक महिला के घर में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर संदिग्धावस्था में झूलता मिला। मृतक के परिजनों ने महिला एवं उसके साथियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए दिबियापुर बिधूना मार्ग पर कई घंटे जाम लगाए रखा।

विज्ञापन


बाद में बड़ी मुश्किल से पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे महिला एवं युवक के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
नीलू पुत्र देवनारायण निवासी रामगढ़ के अनुसार उसका छोटा भाई शीलू (20) नई दिल्ली में एक्सपोर्ट कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। लगभग 15 दिन पूर्व वह अपने घर आया था। सोमवार की शाम वह घर से कहीं चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह कस्बे के फौजी शिवकुमार के मकान में किराए पर रहने वाली आदेश कुमारी पत्नी सुखराम निवासी दीना का पुर्वा ने उसके घर पर सूचना दी कि शीलू फांसी पर आत्महत्या करने जा रहा है, उसे रोक लो। घर के सदस्य दौड़कर जब तक पहुंचे, तब तक फांसी के फंदे पर लटके युवक की मौत हो चुकी थी।
सूचना पर थानाध्यक्ष केडी यादव, उपनिरीक्षक राजवीर सिंह थानापुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों ने महिला एवं उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए दिबियापुर- बिधूना मार्ग को जाम कर दिया।

लगभग चार घंटे बाद ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया जा सका। ग्रामीण आरोपी महिला को पकड़ने के लिए दौड़े। परंतु महिला पुलिसकर्मी आरोपी महिला को बचाकर थाने ले आई।
 
इस दौरान महिला कांस्टेबल गीतांजलि चलती जीप से गिरकर चुटहिल भी हो गईं। युवक की जेब से एक पत्र मिला। इसमें महिला का किसी और से प्रेम प्रसंग होने का जिक्र है। कई ग्रामीण संभावना जता रहे हैं कि महिला का किसी अन्य के साथ प्रेम प्रसंग होने के कारण युवक ने आपत्ति जताई तो उसकी हत्या कर दी गई।


हालांकि कुछ ने युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से भी इंकार नहीं किया है। थानाध्यक्ष केडी यादव का कहना है कि आत्महत्या या हत्या की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुल सकेगी। महिला आदेश कुमारी का पति गुड़गांव में नौकरी करता है। महिला एक सप्ताह पहले ही फौजी शिवकुमार के घर रहने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed