फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of Sanjay of Firozabad was found on the roadside.

Auraiya News: फिरोजाबाद के संजय का था सड़क किनारे मिला शव

Sun, 28 Sep 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The body of Sanjay of Firozabad was found on the roadside.
अयाना। भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर नगला बनारस व बबाइन के बीच में स्थित एक दुकान के पास गुरुवार सुबह एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देख थाना पहुंचे परिजन ने शव की शिनाख्त फिरोजाबाद के नगला दानी निवासी संजय सिकरवार 45 के रूप में की है। वह घर से रिश्तेदारी के लिए निकले थे।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के नगला दानी निवासी मोहित सिकरवार रविवार को अपने ताऊ रमेश सिंह के साथ अयाना थाना पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस की ओर से गुरुवार को वायरल की गई फोटो को दिखाकर नगला बनारस व बबाइन के बीच गुरुवार को मिले शव की पहचान करने की बात कही। इसपर पुलिस उन्हें चिचौली स्थित मॉर्चरी ले गई। वहां मोहित ने कपड़ों व चेहरे से शव की पहचान अपने पिता संजय सिकरवार के रूप में की। राजेश सिंह ने बताया कि संजय की पत्नी रंजना का ननिहाल जालौन जिले के छौना मानपुरा निवासी सरमन सेंगर के यहां पड़ता है। गुरुवार सुबह छह बजे भाई संजय पैसेंजर ट्रेन से बैठकर कानपुर में नौकरी करने जाने की बात कहकर निकले थे। वह बबाइन के पास कैसे पहुंचे उन्हें नहीं मालूम नहीं है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि परिजन ने किसी भी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed