फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of a young man was found hanging from a tree on the 44th day of his marriage

Auraiya News: शादी के 44वें दिन पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 14 Jun 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 14 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a tree on the 44th day of his marriage
घटना स्थल पर मौजूद महिलाएं। - फोटो : घटना स्थल पर मौजूद महिलाएं।
अजीतमल (औरैया)। शादी के 44वें दिन गांव शेखूपुर के पास शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

युवक की बहन का आरोप है कि घटना से एक दिन पहले किसी बात को लेकर भाई के ससुरालवाले उसे धमकी देकर पत्नी को अपने साथ लिवा ले गए थे। इससे वह काफी आहत था। गुरुवार की शाम पत्नी के जाने के बाद वह लापता हो गया था।
गांव रतनीपुर निवासी हरगोविंद (30) ट्रैक्टर चलाता था। बीती एक मई को उसका विवाह फफूंद थाना क्षेत्र के खजुआ पुरवा निवासी महेश की पुत्री शिवानी से हुआ था। हरगोविंद के बड़े भाइयों अनूप व पंकज की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी थी। बहन ममता का भी विवाह हो चुका है। घर पर वह अपनी मां इंद्रवती और पत्नी शिवानी के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार को पत्नी शिवानी के मायके वाले आए थे। इसी बीच किसी बात को लेकर हरगोविंद का पत्नी व मायके वालों से विवाद हो गया। इससे पत्नी मायके वालों के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान हरगोविंद शाम को बिना बताए घर से कहीं चला गया था। उसके वापस न लौटने पर घर पर मौजूद विवाहित बहन ममता और मां इंद्रवती ने उसकी खोजबीन की। मगर उसका कहीं पता नहीं चला।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे शेखूपुर-जैनपुर गांव के पास दिनेश राठौर के खेत में शीशम के पेड़ पर हरगोविंद का शव गमछे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों से जानकारी पाकर परिजन भी पहुंच गए।
ममता ने भाई के ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाई को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई थी। ससुराल वाले शिवानी को लेकर चले गए थे। इसी से परेशान होकर हरगोविंद ने यह कदम उठाया।


कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। नशेबाजी को लेकर ही पत्नी से आए दिन विवाद होता था। एक दिन पहले भी उसका विवाद हुआ था और पत्नी वापस न आने की बात कहते हुए मायके चली गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed