फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of a missing youth was found hanging from a noose

Auraiya News: फंदे से लटका मिला लापता युवक का शव

Mon, 14 Jul 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 14 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing youth was found hanging from a noose
घटना पर विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : घटना पर विलाप करतीं महिलाएं।
फफूंद। गांव भैसोल निवासी लापता युवक का शव रविवार की सुबह मिला। वह शनिवार की शाम को घर निकला था। दूधिये ने उसका शव गांव से एक किमी. दूर आम के पेड़ पर फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

उधर, मौके पर पुलिस के शव उतारने से पहले ही पेड़ की टहनी टूट गई। इससे शव जमीन पर आ गिरा। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। भैसोल निवासी मदन सिंह (35) अपनी पत्नी आरती, बेटे अरुण, बेटी प्रांशी व हिमांशी के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता था।
विज्ञापन

वह मई माह में घर लौट आया था। जबकि पत्नी व बच्चे दिल्ली में ही रह रहे हैं। रविवार सुबह भैसोल में दूध लेने जा रहे एक दूधिये ने भैसोल-रामनगर मार्ग पर कैलाश के खेत में आम के पेड़ पर मदन का शव गमछे के फंदे से लटका देखा। जानकारी पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की मां रमाकांति व परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस शव उतार रही थी, तभी पेड़ की टहनी टूट गई और शव जमीन पर आ गिरा। रमाकांति ने बताया कि बेटा मई माह में सिंघाड़े की बेल डालने के लिए गांव आया था।
वर्तमान में बेटा गांव में ही रहकर मजदूरी कर रहा था। शनिवार शाम को बेटा घर से बिना बताए निकल गया। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की मगर उसका कुछ पता नहीं चला।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फफूंद थानाध्यक्ष जय प्रकाश पाल ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, मदन का शव मिलने के बाद गांव के लोग कई तरह की चर्चा करते नजर आए। ग्रामीणों में चर्चा रही कि करीब एक सप्ताह से मदन तनाव में था। वह आत्महत्या करने की नौबत आने का जिक्र भी करता था।


कुछ दूर पड़ी मिली युवक की शर्ट व चप्पल
पुलिस को छानबीन के दौरान घटनास्थल से कुछ दूर युवक मदन की लाल रंग की शर्ट व चप्पल पड़ी मिली। साथ ही मृतक के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल की जांच करवाई जाएगी। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed